अल्मोड़ा में खाई में गिरी बोलेरो, चालक को कार का दरवाजा काटकर निकाला
अल्मोड़ा के हवालबाग मार्ग पर बुधवार देर रात एक बोलेरो खाई में गिर गई, जिसमें चालक दानेश्वर प्रसाद फंस गए। ...और पढ़ें
HighLights
अल्मोड़ा के हवालबाग मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी
चालक दानेश्वर प्रसाद वाहन के अंदर फंस गया था
फायर रेस्क्यू टीम ने दरवाजा काटकर चालक को निकाला
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। हवालबाग मार्ग पर बुधवार देर रात्रि एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक वाहन के अंदर फंस गया। सूचना पर पहुंची फायर रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन का दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला।
हवालबाग मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक दानेश्वर प्रसाद (34), निवासी आइसीआर कालोनी, हवालबाग वाहन के अंदर फंस गया। लोगों ने हादसे की सूचना आपदा कंट्रोल रूम ओर फायर टीम को दी। जिसके बाद अल्मोड़ा से फायर टीम मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू उपकरणों की मदद से वाहन का दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद स्वजन की मौजूदगी में एंबुलेंस से चालक को बेस अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू टीम में लीडिंग फायरमैन किशन सिंह, चालक हरि अधिकारी, फायरमैन मोसिम अली, प्रेम सिंह, प्रियांशु कुमार और दीपक मार्छाल शामिल रहे।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
