अल्मोड़ा के रानीखेत में अंत्येष्टि से लौटते समय कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर घायल
रानीखेत के हरड़े क्षेत्र में काकड़ीघाट-शीतलाखेत रोड पर अंत्येष्टि से लौट रही एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे ...और पढ़ें
-1791736047632_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददातात, रानीखेत (अल्मोड़ा)। काकड़ीघाट शीतलाखेत रोड पर हरड़े क्षेत्र (ताड़ीखेत ब्लाक) में कार खाई में जा पलटी। हादसे में एक ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सुयालबाड़ी (नैनीताल) में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
कार सवार काकड़ीघाट में अंत्येष्टि में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। उधर स्वजन में कोहराम है। रानीखेत पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। रानीखेत के हरड़े गांव निवासी 45 वर्षीय आंनद राम पुत्र डूंगर राम, कैलाश राम पुत्र चनी राम व किशोर राम पुत्र जीवन राम रविवार को काकड़ीघाट (ताड़ीखेत ब्लाक) में परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे थे।
देर शाम तीनों कार यूके 04-2441 से गांव वापस लौट रहे थे। शीतलाखेत रोड पर हरड़ा क्षेत्र में तीखे मोड़ पर चालक किशोर राम कार पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन, वाहन पलटकर करीब दो सौ मीटर गहरे में जा गिरा।
हादसे की भनक लगने पर ग्राम प्रहरी हरीश राम, भवानी राम, गिरीश राम, ओमप्रकाश, सुनील कुमार, ललित मोहन आदि ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। एसडीआरएफ छड़ा ईकाई को सूचना दी गई। घुप अंधेरा होने से कठिन पहाड़ी से उतर कर खाई तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
हालांकि एसडीआरएफ के राहत बचाव दल के पहुंचने के बाद तेजी से रेस्क्यू किया गया। आनंद राम दम तोड़ चुका था। जबकि कैलाश व किशोर को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी (नैनीताल) फिर गंभीर स्थिति को देख हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
