विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मरचूला हाईवे पर टस्कर का तांडव, कार और जीप पर हमला कर मचाई अफरातफरी

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:57 PM (IST)

मरचूला हाईवे पर एक नर हाथी (टस्कर) ने अचानक उग्र होकर एक कार और एक लग्जरी जीप पर हमला कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. टस्कर ने मरचूला हाईवे पर कार व जीप पर हमला किया।

  2. हमले में कार का शीशा टूटा, टायर क्षतिग्रस्त, जीप का दरवाजा तोड़ा।

  3. वन कर्मियों ने हाथी को जंगल की ओर भगाकर यातायात सुचारु किया।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। काशीपुर मरचूला बुआखाल हाईवे (एनएच 309) पर मोहान क्षेत्र में टस्कर (नर हाथी) अचानक उग्र हो गया। उसने मौलेंखाल की ओर जा रही एक कार पर हमला कर दिया। वाहन सवारों मेंं चीखपुकार मच गई। आगे का शीशा तोड़, टस्कर ने कार का टायर भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पास ही लग्जरी जीप का दरवाजा तोड़ डाला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरातफरी मच गए। कुछ लोग वाहन से उतर भागने लगे। जाम से हालात बन गए। इसी बीच मंदाल रेंज के वन कर्मियों ने किसी तरह टस्कर को हाईवे पार जंगल की ओर भगाया तो यातायात सुचारू हो सका।

मरचूला हाईवे पर बुधवार को दुर्गादेवी गेट व मोहान के बीच सड़क पार कर रहा हाथी अचानक बिगड़ गया। पहले उसने मौलेखाल की ओर जा रही कार पर गुस्सा उतारा। कार में महिला व बच्चे समेत चार लोग बैठे थे। हमले से वह घबरा गए। उसके आक्रामक रुख को देख पहाड़ व मैदान को आने वाले वाहन चालक व लोग सहम गए।

सूचना पर मंदाल रेंज के गश्ती दल में शामिल वन आरक्षी प्रताप सिंह, जगदीश, आशीष, कृपाल, धनपाल आदि कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब जाकर हाथी को हाईवे से दूर जंगल की ओर भगाया जा सका। इससे पूर्व चिमटाखाल क्षेत्र में भी टस्कर ने मौलेखाल निवासी युवक की कार पर हमला कर दिया था। डिग्गी का शीशा तोड़ राशन एनएच पर बिखेर दिया था। इस हमले में भी कार सवार बाल बाल बचा था।

यह भी पढ़ें- शहडोल में खेत में फैले करंट से हाथी की मौत, हादसा या साजिश? वन विभाग ने शुरू की जांच

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में बदली हाथी की चाल, फिर 2007 वाला फार्मूला; तीन-तीन विधायकों वाली बसपा को अस्तित्व की तलाश