'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' के लिए एसएसबी जवानों ने चलाई साइकिल यात्रा
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की थीम पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों की साइकिल यात्रा चल रही है। उनका दल अल्मोड़ा पहुंचा।
रानीखेत, [जेएनएन]: 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की थीम पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों की साइकिल यात्रा का पर्यटक नगरी अल्मोड़ा में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। दो दिन रानीखेत में विश्राम के बाद साइकिल पर सवार होकर जवान नैनीताल को रवाना होंगे।
12 अक्टूबर को नाभीढांग से 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश लेकर रवाना हुई सीमा सुरक्षा बल की 40 सदस्यीय साइकिल यात्रा 19 अक्टूबर को पर्यटक नगरी पहुंची।
पढ़ें: भारतीय सेना उत्तराखंड में कर रही युद्धाभ्यास, जवानों को हेलीकॉप्टर से नीचे उतरने का दिया गया प्रशिक्षण
यहां सदस्यों का पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में 32 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल है। यात्रा अभी तक 500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है जबकि कुल 1006 किलोमीटर का सफर तय किया जाना है।
पढ़ें: उत्तराखंड में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भारतीय सेना में भर्ती अगले महीने से शुरू
यात्रा का नेतृत्व कर रहे कमांडेंट राजेश ठाकुर के अनुसार यात्रा में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के सदस्य शामिल है।