विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ई-केवाईसी नहीं कराई तो गैस भी नहीं, Uttarakhand के हजारों उपभोक्ताओं की बुकिंग पर ब्रेक

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:18 PM (IST)

अल्मोड़ा गैस सर्विस के लगभग 2100 उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण रुक गई है। एजेंसी ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संतोष बिष्ट, अल्मोड़ा। रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी नहीं कराना अब भारी पड़ने लगा है। अल्मोड़ा गैस सर्विस से जुड़े करीब 2100 उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग अटक गई है। निर्धारित समय तक ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण इन उपभोक्ताओं को अब गैस सिलिंडर बुक कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

एजेंसी प्रबंधन के अनुसार, ई-केवाईसी पूरी होने के बाद ही बुकिंग की प्रक्रिया सुचारु हो सकेगी। अल्मोड़ा गैस सर्विस में 20 हजार से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने निर्धारित समय के भीतर ई-केवाईसी पूरी करा ली है, लेकिन करीब 2100 उपभोक्ता अब भी सत्यापन से वंचित हैं।

 

यह भी पढ़ें- बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलिंडर, इस नियम के खिलाफ दिल्ली HC में याचिका; केंद्र को नोटिस

गैस बुकिंग पर पड़ रहा असर 

उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए पहले भी कई बार अवसर दिया गया। इसके लिए अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई, इसके बावजूद संबंधित उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी करने में रुचि नहीं दिखाई।

अब इसका सीधा असर गैस बुकिंग पर पड़ रहा है। उपभोक्ता बुकिंग कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ई-केवाईसी लंबित होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पहले अपना सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। जिसके बाद ही बुकिंग होगी।

ई-केवाईसी करने के बाद ही बुकिंग शुरू होगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें। - मुकेश जलाल, प्रबंधक अल्मोड़ा गैस सर्विस