विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेंदुए के डर से पिलर के पीछे छिपी महिलाएं, उसी ओर रुख किया उसने

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 04:40 AM (IST)

अल्मोड़ा-मजखाली हाईवे के निकट घूम रहे तेंदुए को देख महिलाएं पिलर के पीछे छिप गई। वहीं तेंदुए की नजर भी उन पर पड़ गई। वह महिलाओं की ओर रुख करने लगा।

तेंदुए के डर से पिलर के पीछे छिपी महिलाएं, उसी ओर रुख किया उसने
तेंदुए के डर से पिलर के पीछे छिपी महिलाएं, उसी ओर रुख किया उसने

रानीखेत, [जेएनएन]: अल्मोड़ा-मजखाली हाईवे पर एक तेंदुए के दिखने से आसपास घास काट रही महिलाओं में हड़कंप मच गया। महिलाओं ने एक पिलर के पीछे छिपकर जान बचाने का प्रयास किया। तभी तेंदुए ने उन्हें देख लिया और उनकी तरफ ही रुख कर दिया।

मजखाली हाईवे के ठीक नीचे बणारसी के डाठ पर इन दिनों एक तेंदुए ने अपना ठिकाना बना रखा है। दोपहर आसपास महिलाएं घास काट रही थी कि तभी नहरनुमा गदेरे की तरफ तेंदुआ उन्हें नजर आया। इस पर महिलाएं घबरा गईं।

PICS: तेंदुए ने मारी दहाड़, सहम गई महिलाएं

महिलाओं ने तेंदुए की नजर से बचने के लिए एक पिलर का सहारा लिया और उसके पीछे छिप गई। तभी तेंदुए को महिलाओं के वहां छिपने का एहसास हो गया और उसने उसी तरफ रुख कर दिया।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर मिला जख्मी तेंदुआ

इस बीच महिलाएं डर के मारे न भाग सकी और वहीं बैठी रहीं। तभी उधर से गुजर रहे वाहन सवारों ने यह देखा तो वे भी वहां रुक गए। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुए ने जंगल की ओर छलांग लगा दी। इसके बाद ही महिलाओं ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ

अल्मोडा मजखाली हाईवे के ठीक नीचे बणारसी के डाठ पर फंसे तेंदुए को आखिर करीब छह घंटे बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने ट्रैंकुलाइज किया। पिंजडे के जरिये उसे अल्मोडा मुख्यालय स्थित तेंदुआ आवास पहुंचा दिया गया। आशंका है कि करीब पांच वर्षीय मादा तेंदुआ निमोनिया की चपेट में है। यही कारण रहा कि वह जंगल की ओर निकलने में अक्षम साबित हुई।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर: गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।