विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में सो रहे अधेड़ को उठा ले गया तेंदुआ, शव बरामद

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 11:39 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM (GMT+05:30)

परिवार के सदस्य रामलीला देखने गए थे और घर में सो रहे अधेड़ को तेंदुआ उठा ले गया। उनका शव ...और पढ़ें

घर में सो रहे अधेड़ को उठा ले गया तेंदुआ, शव बरामद
घर में सो रहे अधेड़ को उठा ले गया तेंदुआ, शव बरामद

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: रविवार देर रात भैंसियाछाना ब्लॉक के ग्राम शिल में घर के अंदर सो रहे एक व्यक्ति को गुलदार(तेंदुए) ने अपना निवाला बना लिया। उसका शव परिजनों को घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर गधेरे के पास झाडिय़ों में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। घटना से आहत ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

शिल गांव निवासी नारायण राम (55 वर्ष) रविवार रात घर के अंदर अकेले सो रहे थे। घर के दूसरे सदस्य बाड़ेछीना में चल रही रामलीला देखने गए थे, लेकिन वे लोग दरवाजा खुला छोड़ गए, ताकि उनके वापस आने पर रात को नारायण राम को जगाना न पड़े। रात में ही किसी समय घर का दरवाजा हवा से खुल गया। 

इसी बीच गुलदार घर में घुस गया। उसने घर में सो रहे नारायण पर हमला बोल दिया और उसे उठाकर ले गया। घर के दूसरे सदस्य जब वापस लौटे और कमरे के अंदर खून के छींटे देखे तो सभी के होश उड़ गए। कमरे में नारायण राम को न देखकर सभी ने खोजबीन शुरू की।

तभी गधेरे के पास लगभग तीन सौ मीटर दूरी पर झाड़ि‍यों के पास उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में परिजनों मिला। परिजनों ने घटना की सूचना वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। घटना से आक्रोशित गांव वालों ने प्रशासन से तत्काल गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: गाय के पीछे भाग रही महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला

यह भी पढ़ें: बागेश्‍वर में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में भालू के हमले से युवक घायल