अल्मोड़ा करबला विवाद: नामपट्टों पर 'जय राम' लिखने से भड़का रोष, पुलिस जांच में जुटी
अल्मोड़ा के करबला क्षेत्र में लगे नामपट्टों पर 'जय राम' लिखे जाने और नाम मिटाने के प्रयास से विवाद खड़ा ...और पढ़ें
-1791635814770_m.webp)
HighLights
करबला के नामपट्टों पर 'जय राम' लिखने से विवाद।
धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश पर लोगों में रोष।
पुलिस मामले की जांच कर रही, FIR दर्ज होगी।
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर करबला के नाम से लगे नामपट्टों पर ‘जय राम’ लिखे जाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। इसको लेकर सामाजिक संगठनों ने रोष जताते हुए कहा कि शांत सांस्कृतिक नगरी में कुछ लोग धार्मिक भावनाएं भड़काने का कार्य कर रहे हैं। इन लोगों के मंसूबे यहां के नागरिक पूरे नहीं होने देंगे।
मामले की गंभीरता को देख पुलिस जांच में जुटी गई है। करबला अल्मोड़ा में शहर के प्रवेश मार्ग के पास स्थित एक प्रमुख स्थान है। यहां लगे बोर्ड पर लिखे गए शब्दों को लेकर विवाद सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगा है।
एक बोर्ड के साथ वहां पर लगे अन्य बोर्ड और दिवार पर जिसमें करबला नाम लिखा है। उस पर रंग लगाकर कर नाम मिटाने की कोशिश की गई है। फिलहाल इस संबंध में किसी व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हो सकती है।
पहले भी जमीन को लेकर कुछ धार्मिक संगठनों ने किया था विवाद
करबला क्षेत्र को लेकर पहले भी कुछ तथाकथित धार्मिक संगठनों ने विवाद खड़ा किया है। पुलिस ने पूरे मामले को अपनी समझदारी से सुलझाया था। ऐसे लोगों को शहर के अंदर घुसकर किसी प्रकार का आंदोलन करने से भी रोक दिया गया था। एक बार फिर इस तरह की हरकत से हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्रवासी ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वर्जन
कुछ लोग धार्मिक भावना को भड़काने की कोशिश कर रहे है। यहां सभी समुदाय के लोग भाईचारे, सदभावना व शांति के साथ दशकों से रह रहे हैं। सभी वर्ग इस घटना की निंदा कर रहा है। पुलिस ने कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
हाजी नूर, अध्यक्ष अल-अंजुमन सेवा समिति
पूरे मामले की जांच की जा रही है। किसी भी सूरत में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कड़ी कार्रवाई होगी।
बीएस रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अल्मोड़ा
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के रानीखेत में भारत-यूएई का 'माउंटेन गार्डियन-2026' सैन्य अभ्यास शुरू, महिला सैनिक भी लेंगी हिस्सा
