Move to Jagran APP

महिला सशक्तिकरण को सरकार गंभीर : रेखा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां व शिशुओं को कुपोषण से बचाने को विशेष मुहिम चलाई गई है। महिला सशक्तीकरण पर सरकार ठोस कदम उठा रही। उन्होंने 210 लाभार्थियों को प्रेशर कुकर व 60 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट भी भेंट किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 06:47 PM (IST)
महिला सशक्तिकरण को सरकार गंभीर : रेखा

संसू, सोमेश्वर (अल्मोड़ा): कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां व शिशुओं को कुपोषण से बचाने को विशेष मुहिम चलाई गई है। महिला सशक्तीकरण पर सरकार ठोस कदम उठा रही। उन्होंने 210 लाभार्थियों को प्रेशर कुकर व 60 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट भी भेंट किए।

loksabha election banner

राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत रामलीला मैदान में शुक्रवार को महिला सम्मान समारोह हुआ। मंत्री ने कहा कि सरकार नवजात कन्याओं के पोषण, शिक्षा, संरक्षण व महिला सशक्तीकरण को गंभीर है। पर्वतीय महिलाओं की जरूरतों को देखते हुए बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। उनका कहना था कि गर्भवती महिला व शिशुओं को कुपोषण से बचाने को अभियान चलाया गया है। प्रेशर कुकर में महिलाएं जल्द खाना बना लेंगी और उन्हें पोषक तत्व भी मिलेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, बीडीसी यशोदा देवी, लता पंत, वंदना आर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन जोशी, विशन रावत, उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह नयाल, प्रकाश भंडारी, गोविंद सिंह, कैलाश बोरा, भुवन पांडे, दिवान बोरा, गोविंद सिंह, कुंवर सिंह के साथ ही जिला कार्यक्त्रम अधिकारी पीताबर प्रसाद, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहा, सीडीपीओ ताड़ीखेत सुमित्रा आर्या, प्रशासनिक अधिकारी चंपा जोशी, विमला बोरा, अभिलाषा तिवारी आदि मौजूद रहीं।

=========

पहाड़ी घी लांच किया

सोमेश्वर: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ की ओर से तैयार पहाड़ी घी लांच किया। कहा कि इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतारा जाएगा। प्रोटीनयुक्त 'ए-2 मिल्क' को उन्होंने शुद्ध व स्वादिष्ट बताया। पहले चरण में इसे एक व आधा लीटर के पैक में बाजार में उपभोक्ताओं को मुहैया कराया जा रहा। इस दौरान उत्तराखंड डेयर फेडरेशन उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, सदस्य ललित तिवाड़ी, दुग्ध संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी जीएम अरुण नगरकोटी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.