Move to Jagran APP

बालिकाओं की शिक्षा और महिलाओं को आर्थिक मजबूत करने पर हो फोकस

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का कहना है कि बालिकाओं की शिक्षा और महिलाओं को आर्थिक मजबूत बनाने की कोशिश बेहद जरूरी है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 07:56 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 07:56 PM (IST)
बालिकाओं की शिक्षा और महिलाओं को आर्थिक मजबूत करने  पर हो फोकस
बालिकाओं की शिक्षा और महिलाओं को आर्थिक मजबूत करने पर हो फोकस

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: पहले दौरे में अल्मोड़ा पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पहाड़ में महिलाओं की दशा व बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए सशक्त प्रयास प्रशासन के साथ बैठकर करेंगे। इसके साथ ही बालिकाओं को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए प्रधानाचार्यों से बात करेंगी। राज्यपाल ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी ङ्क्षचता जताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए कारगर उपाय किए जाएंगे। 

loksabha election banner

शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य जहां महिलाओं व बालिकाओं की दिशा व दशा को बदलने के प्रति फिक्रमंद दिखीं। वहीं उनका कहना था कि उत्तराखंड खासकर पहाड़ पर बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर कारगर रोक लगाने की पहल की जाएगी।

अल्मोड़ा के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी वह काम करेंगी। जड़ी-बूटी उद्योग को प्रोत्साहन के साथ ही उन्होंने कहा कि वह खुद भी यहां पर महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच जाकर काम देखेंगी। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों पिछौड़ा ओढ़ाकर किया स्वागत किया। अल्मोड़ा में ताकुला ब्लॉक के अंतर्गत च्यूरा के पेड़ से विभिन्न उत्पाद जैसे शहद, घी और दूसरी उपयोगी वस्तुएं बना रहीं महिलाओं की राज्यपाल ने प्रशंसा की।

राज्यपाल मौर्य ने छात्राओं से किाय सीधा संवाद 

पिथौरागढ़ के गब्र्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने छात्राओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होने विद्यालय मे अध्ययनरत छात्राओं से शैक्षणिक जानकारी लेने के साथ ही भविष्य में उनके द्वारा जो भी लक्ष्य तय किए गए हैं उसके बारे में भी जाना। 

छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जीवन में जो  कुछ करने का लक्ष्य और जो सपना संजो रखा है, उसे हमेशा बरकरार रखना। तभी सफलता हासिल होगी। 

इस दौरान छात्राओं ने राज्यपाल को जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि इस क्षेत्र में और अधिक विकास करने की आवश्यकता है। साथ ही छात्राओं ने जनपद के सरकारी विद्यालयों में रिक्त अध्ययापकों के पदों की भरने को लेकर भी कहा, जिससे विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था और सुदृढ हो सके। 

यह भी पढ़ें: अतिथि संपादक बोलीं, लड़कियों को अपने हक के लिए स्वयं भी लड़ना होगा

यह भी पढ़ें: परंपराओं को तोड़ इन दो महिलाओं ने चुनी ठेकेदारी की राह, बनीं मिसाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.