विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन, विधायकों से सदन में मुद्दे उठाने की अपील

By Deep bohraEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 26 Oct 2026 04:30 PM (IST)

द्वाराहाट में पंचायत प्रतिनिधियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति और मनरेगा नियमों में ढील सहित लंबित मुद्दों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति समेत पंचायत स्तर पर लंबित समस्याओं के निदान को प्रतिनिधि सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन कर जीरामजी (मनरेगा) के नियमों को पहाड़ के अनुरूप शिथिल कर रुका भुगतान जल्द किए जाने और पंचायतों विभागीय कार्यों का हस्तांतरण की पुरजोर वकालत की।

साथ ही आज मंगलवार को गैरसैंण कूच का ऐलान करते हुए सत्र में हिस्सा लेने जा रहे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या व अन्य विधायकों से मिल सदन में मुद्दे उठाने पर जोर दिया।

WhatsApp Image 2026-10-26 at 3.46.52 PM

ब्लाक प्रमुख आरती किरौला के साथ ग्राम प्रधान संगठन के सदस्य सोमवार को मुख्य चौराहा पर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान गैरसैंण विधानसभा में हिस्सा लेने जा रहे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, स्थानीय विधायक मदन सिंह बिष्ट, बंशीधर भगत कालाढूंगी, तिलकराज बेहड़ किच्छा, सुमित हृदयेश हल्द्वानी, आदि को पत्र सौंपे।

इसमें ग्राम पंचायतों को अनावश्यक वित्तीय भार से मुक्त कराने, मनरेगा से संबंधित कार्यों का भुगतान समेत दस लंबित मांगों का उल्लेख किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी नेतागणों से सदन में ग्रामीण समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने की मांग रखी।

इस दौरान किशन सिंह कुवार्बी, मनोज मेहरा, प्रकाश अधिकारी, पंकज बिष्ट, मोहन किरौला, दीपक अधिकारी, राजेंद्र सिंह, हिमांशु पांडे, हिम्मत आर्या, किरन चौधरी, बीना कबडवाल, लीला भंडारी आदि प्रधान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के जोशीखोला में छत पर दिखे दो गुलदार, शहर में दहशत का माहौल, वन विभाग से कार्रवाई की उम्मीद

यह भी पढ़ें- आदि कैलास अल्ट्रा मैराथनः 72 किमी दौड़ में चमोली के दिगंबर सिंह बने चैंपियन, अल्मोड़ा व बुलंदशहर के धावक दूसरे-तीसरे पर