विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चौखुटिया में जन आक्रोश रैली: लंबित मांगों पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:33 PM (IST)

चौखुटिया में गेवाड़ विकास समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जन आक्रोश रैली निकाली, लंबित समस्याओं के समाधान और मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लागू करने की मांग की।

HighLights

  1. गेवाड़ विकास समिति ने चौखुटिया में जन आक्रोश रैली निकाली।

  2. मुख्यमंत्री की घोषणाएं लागू करने और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग।

  3. कॉलेज में बीएससी, बीकॉम कक्षाएं शुरू करने सहित कई मांगें।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान और मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर मंगलवार को चौखुटिया में ग्रामीणों ने जन आक्रोश रैली निकाली। गेवाड़ विकास समिति के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में ग्रामीणों और

जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। समिति की सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीते दो अक्तूबर से रामगंगा आरती घाट पर धरना दिया जा रहा है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

आंदोलन में चौखुटिया महाविद्यालय में बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं शुरू करने, स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी और अर्थशास्त्र की पढ़ाई, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मासी के उच्चीकरण, पॉलीटेक्निक व केंद्रीय विद्यालय खोलने तथा रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन सहित क्षेत्रीय विकास से जुड़ी मांगें उठाई जा रही हैं।

रैली को व्यापारियों और वाहन चालकों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने दोपहर तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के रानीखेत में अंत्येष्टि से लौटते समय कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर घायल

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के द्वारहाट में स्थित द्रोणगिरि की पौराणिक गुफा का होगा वैज्ञानिक सर्वेक्षण, खुलेगा इतिहास का रहस्य