विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खरगे की टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, अल्मोड़ा में पुतला फूंककर सार्वजनिक माफी मांगने की रखी मांग

By Santosh BishtEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 26 Oct 2026 05:08 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में ...और पढ़ें

HighLights

  1. खरगे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश।

  2. अल्मोड़ा में खरगे का पुतला फूंका गया।

  3. सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया।

खरगे का पुतला फूंक नारेबाजी की। सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा और शब्दों की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। इस तरह की टिप्पणियों से राजनीतिक वातावरण प्रभावित होता है और लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व से टिप्पणी पर स्थिति स्पष्ट करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक विषयों को लेकर इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है। यहां दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, यूथ जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के द्वाराहाट में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन, विधायकों से सदन में मुद्दे उठाने की अपील

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के जोशीखोला में छत पर दिखे दो गुलदार, शहर में दहशत का माहौल, वन विभाग से कार्रवाई की उम्मीद