ऑटोमोबाइल की दुकान में आग से लाखों का सामान जला
घटगाड़ स्थित ऑटोमोबाइल की दुकान में आग भड़क गई। इससे लाखों का सामान स्वाहा हो गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।
द्वाराहाट, अल्मोड़ा [जेएनएन]: घटगाड़ स्थित ऑटोमोबाइल की दुकान में आग भड़क गई। इससे लाखों का सामान स्वाहा हो गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घटगाड़ स्थित चित्रा ऑटो मोबाईल स्वामी महेश सिंह बिष्ट दुकान बंद कर गत रात घर चले गए। देर रात लोगों ने दुकान से धुंआ उठते देख महेश बिष्ट को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: दो दुकानों में आग लगने से स्कूटर सहित सारा सामान जला
जब तक वह दुकान में आए, तब तक आग और भड़क गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंची। लोगों की सहायता से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन वाहन के देरी से पहुचने पर लोगों में भारी आक्रोश था।
यह भी पढ़ें: गौशाला में खेल रहे थे तीन बच्चे, पुआल में आग लगने से दो की मौत
अलबत्ता पुलिस सिपाही तारा सिंह व जीवन चंद्र के साथ स्थानीय लोगों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। इसमें तारा सिंह का हाथ भी आंशिक रूप से जल गया। दुकान स्वामी महेश बिष्ट ने बताया कि दुकान में आठ लाख का सामान व सात हजार की नकदी आग की भेंट चढ़ गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।