विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गजब की विल पावर: ड्यूटी के फर्ज के बीच करवा चौथ का व्रत, वर्दी के साथ निभाई परंपरा

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:08 AM (IST)

अल्मोड़ा में महिला पुलिसकर्मियों ने करवा चौथ का व्रत ड्यूटी के साथ निभाया। उन्होंने दिनभर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। वर्दी का फर्ज निभाना हो या परिवार की परंपराओं को सहेजना, महिला पुलिसकर्मी दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। करवा चौथ पर महिला कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने दिनभर ड्यूटी कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और इसके बाद घर पहुंचकर व्रत की रस्में पूरी कीं।

करवा चौथ पर सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों के सामने ड्यूटी के साथ व्रत निभाने की चुनौती भी रही। उन्होंने दिनभर अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी निभाई। शाम को ड्यूटी पूरी होने के बाद घर पहुंचकर चांद के दीदार और पूजा-अर्चना के साथ व्रत खोला।

महिला पुलिसकर्मियों का कहना था कि वर्दी पहनने के बाद जनता की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेदारी है। त्योहार पर भी ड्यूटी से पीछे नहीं हट सकतीं। वहीं, परिवार और परंपराओं का अपना महत्व है।

ऐसे में कर्तव्य निभाने के साथ करवा चौथ का व्रत पूरा करना उनके लिए खास अनुभव रहा। उनकी यह दिनचर्या बताती है कि जिम्मेदारी और आस्था के बीच संतुलन बनाकर भी त्योहार की खुशियां मनाई जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर समंदर पार साजन, स्क्रीन पर दीदार... दूर रहकर भी निभाया प्यार

यह भी पढ़ें- देहरादून में पतियों की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ व्रत, चांद का दीदार कर की पूजा