विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा के घाटी वाले इलाके में घना कोहरा छाया, 11 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरा न्यूनतम तापमान

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:21 PM (IST)

अल्मोड़ा के घाटी वाले इलाकों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई और लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा।

तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है।

तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है।

HighLights

  1. अल्मोड़ा की घाटी में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

  2. कोहरे और तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ा।

  3. सुबह 9 बजे के बाद कोहरा छंटा, मिली थोड़ी राहत।

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। बुधवार सुबह मुख्यालय के घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाया रहा। इससे सुबह के समय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुबह करीब नौ बजे के बाद कोहरा छंटने से लोगों को कुछ राहत मिली।

सुबह कोसी, कटारमल, उडियारी, ज्योली, विमोला, रैलाकोट और घनेली समेत आसपास के घाटी क्षेत्रों में कोहरे की चादर छाई रही। सुबह देर तक धूप नहीं निकलने के कारण ठंड का असर अधिक महसूस हुआ। कामकाज के सिलसिले में घरों से बाहर निकले लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। वहीं, सुबह करीब नौ बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा, जिसके बाद लोगों को राहत मिली।

मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है। घाटी क्षेत्रों में लगातार कोहरा छाने से ठंड का एहसास और बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: हाईवे पर हाथियों ने कारों को मारी टक्कर, इलाके में दहशत; वन विभाग ने संभाला मोर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।