अल्मोड़ा: हाईवे पर हाथियों ने कारों को मारी टक्कर, इलाके में दहशत; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
अल्मोड़ा के मरचूला हाईवे पर हाथियों के झुंड ने दो कारों को टक्कर मार दी, जिससे यात्रियों की सांसें थम गईं।

हाथियों के शांत स्वभाव के कारण कोई बड़ी क्षति या हताहत नहीं हुआ, और वन विभाग ने स्थिति संभाली।
HighLights
मरचूला हाईवे पर हाथियों के झुंड ने कारों को धकेला।
हाथियों के शांत स्वभाव से बड़ा हादसा टला, यात्री सुरक्षित।
वन विभाग ने मौके पर टीम भेज स्थिति संभाली, क्षति कम।
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: मरचूला हाईवे पर बुधवार की शाम भकराकोट नाला पार करते समय हाथियों के झुंड ने उधर से गुजर रही दो कारों को बारी बारी टक्कर मार दी। संयोग से हाथियों का मिजाज गरम नहीं था। एक वयस्क हाथी मस्ती के मूड में चिंघाड़ता हुआ जंगल से सड़क पर पहुंच गया और काले रंग की कार को धकियाने लगा।
तभी 8 दस हाथी और पहुंच गए। रामनगर की ओर जा रही सफेद रंग की कार को रोक गजराज का झुंड कुछ देर वाहन के आगे डट गया। फिर कार को हाथी ठस्का मारने लगे तो चालक ने कार हाईवे से कच्चे की उतार दिया। सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुके अन्य वाहन चालकों ने हार्न बजाया। हालांकि हाथियों का झुंड अपने पूराने कारिडोर पर आगे जंगल की ओर बढ गया।
इधर वन क्षेत्राधिकारी मोहान रेंज हेमा कर्नाटक ने मौके पर विभागीय टीम भेजी। बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। वाहनों को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची है।
यह भी पढ़ें- चंपावत में हाथी का कहर: चारा लेने गई महिला को कुचला, मौत से दहशत में लोग, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची