विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ई-केवाईसी नहीं तो गैस सिलिंडर भी नहीं, अल्मोड़ा में 12 हजार गैस उपभोक्ताओं की बुकिंग ठप

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:29 PM (IST)

अल्मोड़ा में 12 हजार से अधिक रसोई गैस उपभोक्ताओं की बुकिंग ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण रुक गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अल्मोड़ा में 12 हजार गैस उपभोक्ताओं की बुकिंग अटकी।

  2. ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण हुई परेशानी।

  3. उपभोक्ताओं से जल्द सत्यापन कराने की अपील।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी नहीं कराना अब भारी पड़ने लगा है। अल्मोड़ा जिले में 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग अटक गई है।

निर्धारित समय तक ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण इन उपभोक्ताओं को अब गैस सिलिंडर बुक कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है। एजेंसी प्रबंधन के अनुसार, ई-केवाईसी पूरी होने के बाद ही बुकिंग की प्रक्रिया सुचारु हो सकेगी।

अल्मोड़ा जनपद में अलग-अलग एजेंसियों में एक लाख 40 हजार से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने निर्धारित समय के भीतर ई-केवाईसी पूरी करा ली है, लेकिन करीब 12 हजार उपभोक्ता अब भी सत्यापन से वंचित हैं।

उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए पहले भी कई बार अवसर दिया गया। इसके लिए अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई, इसके बावजूद संबंधित उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी करने में रुचि नहीं दिखाई। अब इसका सीधा असर गैस बुकिंग पर पड़ रहा है। उपभोक्ता बुकिंग कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ई-केवाईसी लंबित होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

ऐसे में उपभोक्ताओं को पहले अपना सत्यापन कराना अनिवार्य होगा, जिसके बाद ही बुकिंग होगी। अल्मोड़ा गैस सर्विस के प्रबंधक मुकेश जलाल ने बताया कि ई-केवाईसी करने के बाद ही बुकिंग शुरू होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में ई-केवाईसी न कराने पर 25 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, सिलिंडर मिलना बंद

यह भी पढ़ें- यूपी में श्रमिकों की पहचान में अब नहीं चलेगी मनमानी, बलिया में बायोमेट्रिक हाजिरी और ई-केवाईसी अनिवार्य