विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की छुट्टी से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, गर्भवती महिलाएं परेशान

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:31 PM (IST)

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने के कारण बुधवार को अल्ट्रासाउंड जांच ठप रही।

25 से अधिक गर्भवती महिलाओं को परेशानी हुई, जिन्हें बिना जांच के लौटना पड़ा या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ा।

25 से अधिक गर्भवती महिलाओं को परेशानी हुई, जिन्हें बिना जांच के लौटना पड़ा या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ा।

HighLights

  1. जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से जांच ठप।

  2. बुधवार को 25 से अधिक गर्भवती महिलाओं को हुई परेशानी।

  3. सेवाएं रेडियोलॉजिस्ट के लौटने पर ही शुरू होंगी: पीएमएस।

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर चल रहे हैं। इस कारण अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा बुधवार को भी ठप रही। इसका सबसे अधिक खामियाजा गर्भवतियों को भुगतना पड़ा। हर बुधवार को होने वाले गर्भवतियों के निर्धारित अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके।

जांच की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचीं 25 से अधिक गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें से कई महिलाओं को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ ने अल्ट्रासाउंड के लिए बेस अस्पताल का रुख किया। हालांकि वहां भी मरीजों की अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें अगले दिन आने की तारीख दी गई।

अस्पताल में सुबह नगर क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद महिलाओं को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को इस स्थिति में अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ी।

अल्मोड़ा जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने कहा कि अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। उनके वापस लौटते ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दोबारा शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- सीतापुर जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग की ओपीडी में जगह कम, 5 महीने से एक्स-रे मशीन है बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।