विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्मोड़ा में तीन करोड़ की कैथ लैब तैयार, संचालन के लिए नहीं कार्डियोलॉजिस्ट

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:55 PM (IST)

अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में तीन करोड़ की लागत से कैथ लैब तैयार है, लेकिन कार्डियोलॉजिस्ट की कमी के कारण ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

हेमंत बिष्ट, जागरण. अल्मोड़ा। पहाड़ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन सुपर स्पेशलिस्ट की कमी के चलते मरीजों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका बड़ा उदाहरण बेस अस्पताल में स्थापित कैथ लैब है।

करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस सुविधा के बावजूद हृदय रोगियों को उपचार के लिए दिल्ली जैसे शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। विडंबना यह है कि मेडिकल कालेज में कार्डियोलाजिस्ट का पद तक स्वीकृत नहीं है।

ऐसे में कैथ लैब तो तैयार हो गई, पर इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, इतना ही नहीं, कैथ लैब के संचालन के लिए आवश्यक पैरामेडिकल, तकनीकी और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती भी नहीं हुई है। इसके सुचारु संचालन के लिए अलग-अलग शिफ्टों में चार से पांच कर्मचारियों की आवश्यकता होती है।

हर माह पहुंचते हैं 15 से अधिक रोगी

बेस अस्पताल में हर माह हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित 15 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई मरीजों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग समेत अन्य जांच और बेहतर उपचार की जरूरत होती है। लेकिन कार्डियोलाजिस्ट की कमी के कारण उन्हें अस्पताल में अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने वाले हृदय रोगियों को एमडी वरिष्ठ फिजिशियन की निगरानी में रखा जाता है। जरूरत पड़ने पर एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एसीएलएस) एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया जाता है।

 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नालियों के बीच बिछी पेयजल लाइनें, लोगों की सेहत पर मंडराया खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।