BHU अस्पताल में बेटे के जन्म के सात दिन बाद मां ने किया सुसाइड, NICU में भर्ती है नवजात
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में एक महिला का शव पाइप से लटका मिला।

बीएचयू परिसर में मिला महिला का शव।
HighLights
बीएचयू अस्पताल में महिला का शव पाइप से लटका मिला।
बच्चे की गंभीर हालत से महिला मानसिक तनाव में थी।
पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर के सर सुंदरलाल अस्पताल में लगे सिटीस्कैन के आक्सीजन प्लांट के पीछे बिल्डिंग की खिड़की के पास पाइप से लटकती हुई महिला का शव मिला।
सूचना पर पहुंचे बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच और पूछताछ किया तो महिला की शिनाख्त निक्की सोनभद्र के रूप में हुई। महिला साड़ी का फंदा बनाकर पाइप के सहारे लटककर जान दे दी।
मृत महिला धनवाहा अनपरा सोनभद्र की रहने वाली थी। जिसको स्वजन 27 अक्टूबर को वहीं निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।
28 अक्टूबर को बेटे का जन्म हुआ
इसके बाद 28 अक्टूबर को बीएचयू अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। जन्म के समय ही बच्चे की हालत काफी गंभीर थी। जिसे चिकित्सकों ने बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती किया था। मृतका की सास मनसिया ने बताया कि 4 नवंबर की रात निक्की बच्चे को घर ले जाने की जिद कर रही थी, लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए नहीं दिया गया। जिसके कारण वह मानसिक तनाव में थी।
बुधवार रात करीब 10 बजे सभी ने साथ खाना खाया था। इसके बाद निक्की अचानक वार्ड से लापता हो गई। पति रामविलास और सास ने रातभर अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह सिटीस्कैन के पास ऑक्सीजन प्लांट के पीछे महिला का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतका के स्वजनों से बातचीत किया। थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें- 'विवाद हुआ है जल्दी आओ'... फोन के बाद मिला दुर्गेश का शव! भागलपुर में मची चीख-पुकार, 3 संदिग्ध हिरासत में