विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रामा सेंटर में महिला का हंगामा, दारोगा की वर्दी फाड़ी, वीड‍ियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 12:29 PM (IST)

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में एक महिला ने सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के साथ मारपीट व हंगामा किया, जिसमें ...और पढ़ें

16 नवंबर को आर्थोपेडिक ओपीडी में मरीज को पहले दिखाने से रोकने पर बिगड़ी बात।

16 नवंबर को आर्थोपेडिक ओपीडी में मरीज को पहले दिखाने से रोकने पर बिगड़ी बात।

HighLights

  1. बीएचयू ट्रामा सेंटर में महिला ने किया जमकर हंगामा।

  2. सुरक्षाकर्मियों और दारोगा की वर्दी फाड़कर की मारपीट।

  3. वीडियो वायरल होने के बाद महिला पर दर्ज हुआ मुकदमा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट और हंगामा करने के आरोपित महिला के खिलाफ लंका थाना में मंगलवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला को लंका पुलिस नगवा चौकी ले गई ताे उसने दारोगा स्वप्निल की वर्दी फाड़ दी। महिला को संभालने के लिए पहले महिला सुरक्षाकर्मियों फिर लंका पुलिस को बुलाना पड़ा।

इंटरनेट मीडिया पर हंगामे का वीडियो प्रसारित होने के बाद बीएचयू प्रशासन पर भी सवाल उठे हैं। ट्रामा सेंटर के हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर के मुताबिक 16 नवंबर को दिन में 11 बजे महिला आर्थोपेडिक ओपीडी में लाइन तोड़कर अपने मरीज को पहले दिखाने का प्रयास कर रही थी। सुरक्षाकर्मियों और सिविल सुरक्षा गार्डों ने उसे नियम का पालन करने को कहा तो उसने हंगामा शुरू कर दिया।

महिला सुरक्षाकर्मी उसे समझाने के बाद उसे किसी तरह बाहर ले गई। लंका पुलिस नगवा पुलिस चौकी में ले गई तो उसने सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। इसके बाद वह अचेत पड़ गई। पुलिसकर्मी उसे ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में भर्ती कराए तो चिकित्सकीय परीक्षण और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जाने दिया गया।

इसके बाद वह फिर परिसर पहुंची और सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई करने लगी। बीएचयू प्रशासन का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आगे-पीछे के कुछ हिस्से काटे गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि महिला अपने मरीज को दिखाने के लिए ट्रामा सेंटर और बीएचयू में अक्सर हंगामा करती है। सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।