विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी रोपवे से पान की पीक नीचे गुजर रहे लोगों पर तो नहीं आएगी? बनारस‍ियों की बड़ी चुनौती का म‍िल गया जवाब

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 05:28 PM (IST)

वाराणसी रोपवे में पान, गुटखा या मसाला ले जाना प्रतिबंधित होगा। थूकने पर भारी जुर्माना और यात्रा रद्द हो सकती है, जिससे नीचे के लोग सुरक्षित रहेंगे।

HighLights

  1. रोपवे में पान, गुटखा, मसाला ले जाना प्रतिबंधित।

  2. थूकने पर भारी जुर्माना, यात्रा रद्द हो सकती है।

  3. गोंडोला पूरी तरह बंद, नीचे लोग रहेंगे सुरक्षित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रोपवे वाराणसी में अब एक्‍ट‍िव मोड में आ गया है, हालांक‍ि जनता के ल‍िए खोलने के ल‍िए अभी भी इंतजार बाकी है। माना जा रहा है क‍ि इसी वर्ष के अंत तक या अगले वर्ष की शुरुआत में रोपवे को आम जनता के ल‍िए खोल द‍िया जाएगा। रोपवे का गोंडोला तमाम घरों और सड़क के ऊपर से गुजर रहा है।

ऐसे में लोगों की च‍िंता स्‍वाभा‍व‍िक है क‍ि ऊपर से यात्र‍ियों ने कुछ गंदगी की तो उनपर तो नहीं पड़ेगा। इस बाबत रोपवे की पर‍ियोजना न‍िदेशक पूजा म‍िश्रा ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया है। दैन‍िक जागरण की टीम ने सबसे पहले रोपवे का सफर कर अपने पाठकों ही नहीं बनारसी लोगों की भी तमाम ज‍िज्ञासा और उनके सवालों का जवाब जाना तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 

ropeway5

खइके पान बनारस वाला... का गाना तो आप रोपवे कैंपस और गोंडोला में गा सकते, सुर लय ताल आप संभालें या ना संभालें लेक‍िन बनारसी म‍िजाज को संभालना पड़ेगा। आपको रोपवे के सफर के दौरान कड़ी सुरक्षा जांच से गुजारा जाएगा, आपके पान गुटखा और मसाला के शौक आप पर मगर भारी पड़ जाएंगे।
जी हां, पर‍ियोजना न‍िदेशक ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया है क‍ि बनारसी पान खाइए मगर रोपवे के भीतर आपपर कार्रवाई हो सकती है। गेट पर ही आपकी जांच हो जाएगी और जांच के दौरान पान मसाल गुटखा सुर्ती बाहर ही रखवा ल‍िया जाएगा। अगर आपने पान मसाला का सेवन कर ल‍िया है आपकी यात्रा भी रद हो सकती है। ऐसे में रोपवे के सफर के दौरान थूकने की कोश‍िश आप पर भारी जुर्माना भी लगवा सकती है।
 
ropeway4
 
रोपवे का गोंडोला जब प्‍लेटफार्म छोड़ेगा तो दरवाजे बंद हो जाएंगे और आप पूरी तरह से पैक भी हो जाएंगे। भीतर दोनों ओर पांच पांच लोगों की सीट है और कहीं भी डस्‍टब‍िन नहीं होगी। खि‍ड़की का कोई कांसेप्‍ट नहीं है लेक‍िन वेंट‍िलेशन व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त है। दरवाजे प्‍लेटफार्म पर ही खुलेंगे।
ल‍िहाज आप गोंडोला के बाहर कुछ भी नहीं कर सकते जब वह हवा में तार के सहारे एक्‍ट‍िव होगा। ऐसे में गोंडोला के गुजरने के दौरान नीचे मौजूद छत और लोग पूरी तरह से सुरक्षि‍त रहेंगे। जबक‍ि पान मसाला खाने वाले बाहर बनने वाले लॉकर रूम में जमा कर सकते हैं और उसे वापस आकर ले सकते हैं लेक‍ि‍न सेवन करने पर कार्रवाई तय है और आपकी यात्रा भी रद हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।