एयर शो में नमो घाट पर गूंजी महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज, गंगा की लहरों पर बिखरी देशभक्ति की आभा
नमो घाट पर आयोजित एयर शो के पहले दिन विमानों की गर्जना के साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की ...और पढ़ें
HighLights
नमो घाट एयर शो में अमिताभ बच्चन की आवाज गूंजी।
कथक नृत्यांगनाओं ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी।
विमानों की गर्जना के साथ देशभक्ति का माहौल छाया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित एयर शो के दौरान पहले दिन विमानों की गर्जना ही नहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भी आवाज गूंजी तो इसी के साथ उनके बोल पर कथक नृत्यांगनाओं ने भाव पूर्ण प्रस्तुति दी। अमिताभ बच्चन के आवाज "मेहनत मशक्कत खुद पर यकीन, यही है यही है सुनहरा समाज, हवा में हुनर है जमी को फलक को हुआ तब गुमान जब लिखा चांद पर हमने जय हिंंदुस्तान" पर डांस ने माहौल को चांद पर मानो देश को पहुंचा दिया।
इसी के साथ ही - "तेरा हिमालय आकाश छू ले बहती रहे तेरी गंगा ऊंचा हो इतना बुलंद हो तारों को चूमे तिरंगा मां से है माटी मां से है माथा, माथे पे माटी सजा के चले माएं चलती रहीं बेखौफ हवाएं लहरा के झूमे तिरंगा..." के गाने पर डांस ने भक्ति के रस को ऐसा घोला कि काशी में नमो घाट पर देशभक्ति का रंग कहीं अधिक चटख हो गया।
वहीं विमानों की गर्जना के बीच नमो घाट से लगातार बजते देशभक्ति के गीतों और घोषणा के साथ ही दर्शकों का उत्साह मानो चरम पर पहुंच जा रहा था। विमानों की गर्जना थी तो दूसरी ओ देशभक्ति के रंगों का आकाश में उल्लास तो गंगा घाट पर गीतों की माला ने कुछ आयोजन को ऐसा पिरोया कि देश की क्षमता मानो गंगा के तट पर निखर कर और भी चटख हो गई हो।
