विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ मई तक रहेगी निरस्त, मार्ग बदलकर चलेंगी जौनपुर रूट की ट्रेनें

Published: Fri, 01 May 2026 10:18 AM (IST)

गोरखपुर जंक्शन और जौनपुर जंक्शन पर विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं या उनके मार्ग ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 8 मई तक निरस्त।

  2. गोरखपुर जंक्शन पर विकास कार्य के कारण बदलाव।

  3. जौनपुर यार्ड रीमॉडलिंग से कई ट्रेनें परिवर्तित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर प्रस्तावित विकास के लिए ब्लाक लिया जा रहा है। इसके चलते आठ मई तक वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस व नौ मई तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा छह मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में यात्रा समाप्त करेगी।

आठ मई को एलटीटी जाने वाली यह गाड़ी भटनी से चलाई जाएगी। एक, चार, सात और आठ मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी तक ही आएगी। एक, दो, पांच, आठ और नौ मई को भटनी से चलाई जाएगी।

नौ मई तक बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट तक जाएगी। यहीं से रवाना भी होगी। एक, दो, तीन, चार, छह और सात मई गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस और पांच मई को गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट से चलेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी जौनपुर रूट की ट्रेनें
 जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग के चलते प्री-नान इंटरलाक और नान इंटरलाक कार्य से ब्लॉक लिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया इसके कारण दो दर्जन से ज्यादा अप और डाउन साइड की गाड़ियां परिवर्तित मार्गों से चलेंगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर की समर स्पेशल ट्रेनों में अभी भी मिल रही हैं कन्फर्म बर्थें, जल्दी करें टिकट बुक

14 और 21 मई को बलिया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी औड़िहार-वाराणसी सिटी-कैंट-बनारस-प्रयागराज जंक्शन होकर जाएगी। 13 से 27 मई तक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस तथा 13, 20 और 27 मई को छपरा-सूरत स्पेशल गाड़ी मानिकपुर-प्रयागराज जं-बनारस-वाराणसी जं-वाराणसी सिटी-औड़िहार होकर जाएगी।

15 और 22 मई को गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस तथा 18 तथा 25 मई को मुजफ्फरपुर-वलसाड श्रमिक एक्सप्रेस कैंट-वाराणसी सिटी-औड़िहार होकर जाएंगी। इसके अलावा अन्य गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।