विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर की समर स्पेशल ट्रेनों में अभी भी मिल रही हैं कन्फर्म बर्थें, जल्दी करें टिकट बुक

Published: Fri, 01 May 2026 09:07 AM (IST)

गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, अलीपुरद्वार और ऋषिकेश जाने वाली चार समर स्पेशल ट्रेनों में विभिन्न तिथियों पर पर्याप्त बर्थें उपलब्ध ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर से चार समर स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं।

  2. इन ट्रेनों में विभिन्न तिथियों पर पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं।

  3. यात्री कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा सुगम बना सकते हैं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर से बनकर दिल्ली और मुंबई जाने वाली चार समर स्पेशल ट्रेनों में विभिन्न तिथियों में पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुगम एवं आरामदायक यात्रा के लिए रिकार्ड संख्या में समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

इन समर स्पेशल ट्रेनों में अभी भी विभिन्न तिथियों में पर्याप्त बर्थें उपलब्ध हैं। यात्री इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा सुगम बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर सिक्सलेन फ्लाईओवर की एक लेन खुलने में देरी, देवरिया बाईपास कनेक्शन का काम जारी



इन समर स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं बर्थें

  • 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली समर स्पेशल में 09 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 445 बर्थ तथा 16 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 687 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार समर स्पेशल में 02 मई को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 53 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 402 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 05057 गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल में 07 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 780 बर्थ तथा 14 मई, 2026 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 815 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश समर स्पेशल में 06 मई को शयनयान श्रेणी में 81 बर्थ तथा 13 मई, 2026 को शयनयान श्रेणी में 140 बर्थ उपलब्ध हैं।