विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में गंगा को निर्मल बनाने की अनूठी पहल, नदी में छोड़ी जाएंगी एक लाख चिताला और इंडियन मेजर कार्प मछलियां

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

योगी सरकार 19 नवंबर को वाराणसी के संत रविदास घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस पहल के तहत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 19 नवंबर को संत रविदास घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित।

  2. गंगा में एक लाख चिताला और मेजर कार्प मछलियां छोड़ी जाएंगी।

  3. जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और जैव विविधता का संरक्षण।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। योगी आदित्यनाथ की सरकार गंगा नदी में राज्यमीन (स्टेट फिश) चिताला के संरक्षण और संवर्धन के लिए 19 नवंबर को संत रविदास घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान गंगा में करीब एक लाख चिताला मछलियों की अंगुलिकाएं और एक लाख भारतीय मेजर कार्प छोड़ी जाएंगी।

मत्स्य विभाग के अनुसार इस पहल का उद्देश्य नदी में मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और जैव विविधता का संरक्षण करना है। रिवर रैंचिंग कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी और जिला पंचायत प्रशासक पूनम मौर्या रहेंगी।

मत्स्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि रिवर रैंचिंग के माध्यम से चिताला मछली की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार नदी के पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने के साथ मछुआरों और मत्स्य पालकों की आजीविका का भी ख्याल रख रही है।

चिताला जैसी मछलियां नदी के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनकी संख्या बढ़ने से जलीय खाद्य शृंखला को मजबूती मिलती है। साथ ही, मछली से लोगों को प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार भी मिलता है। उन्होंने बताया कि नदी के पारिस्थितिकी तंत्र में मछलियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें- देव दीपावली पर वाराणसी में सुरक्षा रहेगी अभेद्य, 25 IPS समेत 4500 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।