विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देव दीपावली पर वाराणसी में सुरक्षा रहेगी अभेद्य, 25 IPS समेत 4500 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे कमान

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:43 PM (GMT+05:30)

पुलिस प्रशासन ने देव दीपावली पर वाराणसी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात की पुख्ता तैयारी की है।

वाराणसी में देव दीपावली की सुरक्षा की निगरानी करते अधिकारीगण। जागरण

वाराणसी में देव दीपावली की सुरक्षा की निगरानी करते अधिकारीगण। जागरण

HighLights

  1. देव दीपावली पर वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

  2. 25 से अधिक आईपीएस, 4500 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

  3. घाटों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था का निरीक्षण।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देव-दीपावली पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की पुख्ता तैयारी की है। बुधवार को मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ घाटों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, नौका संचालन और यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।

पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाराणसी पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 से अधिक आइपीएस, 50 से अधिक पीपीएस अधिकारियों और 4500 से महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात होंगे। सीआरपीएफ, पीएसी और क्यूआरटी के जवान भी सुरक्षा में लगाए जाएंगे। घाटों को जोन और सेक्टर में बांटकर व्यवस्था की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भीड़ तथा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है। वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी। गंगा में नौका संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को साफ्ट स्किल ट्रेनिंग देने और श्रद्धालुओं से सेवा, सुरक्षा तथा संवेदनशीलता के भाव से पेश आने के निर्देश दिए।

घाटों को करीब 11 लाख दीपों से रोशन करने के साथ लेजर शो, ड्रोन शो और आतिशबाजी को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त किरीट राठोड सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।