विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी तांत्रिक मर्डर मिस्ट्री: टैटू से खुली पहचान, 6 भाइयों ने रची थी कत्ल की खौफनाक साजिश

Published: Sat, 15 Aug 2026 09:25 AM (IST)

वाराणसी में तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या का खुलासा हुआ है। छह भाइयों ने मिलकर तांत्रिक को सिलेंडर से कुचलकर ...और पढ़ें

मामले का खुलासा करती पुलिस। जागरण

मामले का खुलासा करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. छह भाइयों ने तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या की।

  2. सिलेंडर से कुचलकर और लकड़ी से सिर पर वार।

  3. चरित्र पर संदेह और इलाज में लापरवाही मुख्य कारण।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के गोइठहां अंतर्गत प्रेम नगर कालोनी निवासी तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या तीन सगे और तीन ममेरे भाइयों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से की थी। भाईयों को तांत्रिक के चरित्र पर शक था और उसके पूजापाठ से एक युवक के बीमार होने से गहरी नाराजगी थी।

इस घटना से गुस्साए भाइयों ने योजना बनाकर 30 जून को अनीश को परिवार में किसी की तबीयत खराब होने की बात बता कर इलाज के लिए बुलाया। अनीश उस दिन न जाकर एक जुलाई को गया तो पहले से हत्या के लिए तैयार भाइयों ने उसे शराब पिलाया, भोजन कराया फिर उसके सीने पर सिलिंडर पटककर मार डाला। इससे भी संतुष्ट नहीं हुए तो उसके सिर पर लकड़ी से कई प्रहार किए फिर शव को बोरी में भरकर बाइक से डाफी ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया।

लंका पुलिस ने मृतक के हाथ पर बने टैटू पर पत्नी व मां के अंकित नाम को लालपुर पांडेयपुर पुलिस से साझा किया तो शव की पहचान हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्यारोपित छह भाइयों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एडीसीपी लिपी नागयाच ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

इस तरह पुलिस का गहराया शक और जांच में मिली सफलता
तांत्रिक की पत्नी गुंजा ने नौ जुलाई को थाना लालपुर पांडेयपुर अपने पति अनीश उपाध्याय की गुमशुदगी दर्ज कराई। गुंजा ने बताया कि उसके पति मंडुवाडीह में किसी के घर गए थे। ममता ने वह नंबर भी उपलब्ध करा दिया, जिसके यहां अनीश गए थे। इसी बीच लंका पुलिस ने डाफी के पास अज्ञात शव बरामद किया। शक गहराने पर पुलिस ममता से मिले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो कोई रेस्पांस नहीं मिला।

पुलिस उस मोबाइल से पूर्व में बातचीत करने वालों पर शिकंजा कसी तो ग्राम प्रेमापुर थाना कोतवाली जनपद मीरजापुर के सोनू के बारे में जानकारी हुई। पता चला कि सोनू मंडुवाडीह क्षेत्र के कंदवा में किराए के मकान में रहता था। उस मकान पर पहुंचने पर पता चला कि वह मकान छोड़ चुका था। इसके बाद साेनू को उठाकर पूछताछ की तो मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा गया।

छोटे भाई की तबीयत बिगड़ने पर रची हत्या की साजिश
हत्यारोपित सोनू ने बताया कि मार्च में तांत्रिक अनीश से उसका संपर्क हआ था। अनीश उसके कंदवा स्थित घर पहले भी इलाज के लिए पहुंचा तो कई दिन तक रहा। इस दौरान उसकी पत्नी के प्रति तांत्रिक का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। इसी बीच सोनू के सबसे छोटे भाई विकास की तबीयत खराब हुई तो अनीष ने भूत-प्रेत का साया बता दिया। तंत्र-मंत्र की विद्या से दूर करने का दावा किया, लेकिन उसके झाड़फूंक के बाद विकास की तबीयत अधिक खराब हो गई।

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ में दिखा अनोखा नजारा, स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रूप में विराजे बाबा

साेनू अपने भाई को कानपुर ले गया, जहां इलाज से वह ठीक हो गया। इसके बाद साेनू उसके सगेे भाई विशाल व विकास व सिगरा वाराणसी अंतर्गत निराला नगर कालोनी निवासी ममेरे भाई साहिल गोंड, कानपुर के मोहानी घाट निवासी अभिषेक उर्फ रोहित उसके सगे भाई मोहित को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आ गई। बताया कि एक जुलाई को हत्या के समय म्यूजिक सिस्टम तेज कर दी, जिससे आवाज दब जाए।

औघड़ों के साथ रहता था अनीश
पत्नी ममता ने बताया कि अनीश ने तंत्र-मंत्र के लिए घर छोड दिया था। वह औघडों के साथ रहते थे। वह लगभग दस साल तक घर नहीं आए थे। लौटे भी तो तांत्रिक बनकर और बाद पूजा-पाठ कराने लगे थे।