विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी विश्वनाथ में दिखा अनोखा नजारा, स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रूप में विराजे बाबा

Published: Sat, 15 Aug 2026 07:17 AM (GMT+05:30)

सावन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का तिरंगा श्रृंगार किया गया। केसरिया, ...और पढ़ें

काशी विश्वनाथ का श्रृंगार। सूवि

काशी विश्वनाथ का श्रृंगार। सूवि

HighLights

  1. बाबा विश्वनाथ का तिरंगा स्वरूप में मनोहारी श्रृंगार हुआ।

  2. केसरिया, सफेद और हरे रंग की विशेष सजावट की गई।

  3. श्रद्धालुओं ने देश की एकता और अखंडता की कामना की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सावन माह और स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला, 15 अगस्त की मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ का तिरंगा स्वरूप में मनोहारी श्रृंगार किया गया।

केसरिया, सफेद और हरे रंग की विशेष सजावट से बाबा का दिव्य स्वरूप अत्यंत भव्य लगा,आरती के बाद परिसर हर हर महादेव और वन्दे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा, श्रद्धालुओं तिरंगा श्रृंगार स्वरूप मेंबाबा के दर्शन कर देश की एकता और अखंडता की कामना की।

वीर शहीदों के सम्मान में बंगालीपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शुक्रवार को आराजी लाइन विकासखंड के बंगालीपुर गांव में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बंगालीपुर से प्रारंभ होकर असवारी गेट, भीमचंडी, दीपापुर, कोईलीपुल, ढढोरपुर, बिरसिंहपुर, नरसड़ा, जक्खिनी, जमुनीपुर, पचाई, मरुई, जयापुर, चंदापुर, कचहरिया होते हुए महागाँव जोगापुर से होते हुए पुनः बंगालीपुर पहुंचकर संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ: देश का इकलौता ज्योतिर्लिंग जहां एक ही पिंड में विराजे हैं शिव और शक्ति दोनों!

यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी नारे लगाए। पूरे मार्ग में ग्रामीणों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करना और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना है। कार्यक्रम में रामसिंह वर्मा, डॉ. नंदकिशोर राजभर, सियाराम पटेल, बाबूलाल पटेल, शिवपूजन सिंह, राजकुमार पटेल, आमिल खान मुन्ना, हरिशरण पटेल, अशोक पटेल, राजन पटेल, अवधेश सिंह, वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।