वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को स्कूल बंद, DIOS ने जारी किया आदेश
वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश भरत मिलाप ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव के कारण अवकाश घोषित।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिले में आगामी 22 और 23 अक्टूबर को प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह आदेश परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई, आइसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
22 अक्टूबर को प्रसिद्ध नाटी इमली के ऐतिहासिक भरत मिलाप के अवसर पर जिलाधिकारी की ओर से पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश रहेगा। 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान होना है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मतदान दिवस के मद्देनजर यह विशेष अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इसका पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रोडवेज की 60 बसें रहेंगी रिजर्व
एयर शो के मद्देनजर रोडवेज में 60 बसें रिजर्व में रखी गई हैं। ये बसें भीड़ बढ़ने पर उस रूट पर चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि तीन जगहों पर पिकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। एयर शो के दौरान उस रूट की बसें यहां तक ही आएंगी।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में एयर शो का आज पहला दिन: आसमान में गरजेंगे तेजस-सुखोई और राफेल, दिखेगी वायुसेना की ताकत
इसके अलावा पहले प्वाइंट प्रयागराज, मीरजापुर, शक्तिनगर रूट के लिए जगतपुर इंटर कालेज पर 15 बसें, लखनऊ, आजमगढ़ रूट के लिए हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कालेज में 15 और गाजीपुर रूट के लिए संदहा में 15 बसें रिजर्व में रखी गई हैं।
यह भी पढ़ें- वाराणसी एयर शो: राजघाट पुल पर 6 घंटे तक नो-एंट्री, आज से तीन दिनों के लिए स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू
गोलगड्डा स्थित काशी डिपो में भी 15 बसें रिजर्व रहेंगी ताकि नमो घाट पर भीड़ बढ़ने पर इन्हें जरूरत के अनुसार रूट पर चलाया जा सके। वहीं, इलेक्ट्रिक बसें लाट भैरव चौराहा तक जाएंगी।
