विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी को मिले 51,400 टैबलेट, ई-केवाईसी के बाद छात्रों को किया जाएगा वितरित

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:50 PM (IST)

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत वाराणसी को 51,400 टैबलेट की पहली खेप मिली है। इन टैबलेट्स का वितरण अगले माह से स्नातक, परास्नातक और अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों को ई-केवाईसी के बाद किया जाएगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. वाराणसी को मिली 51,400 टैबलेट की पहली खेप।

  2. छात्रों को डिजिटल शिक्षा और रोजगार में मिलेगी मदद।

  3. ई-केवाईसी के बाद अगले माह से होगा वितरण।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में अच्छी पहल की गई है। बनारस को पहली खेप में 51,400 टैबलेट आवंटित हो गए हैं।

एसर इंडिया लिमिटेड की ओर से उपलब्ध कराए गए इन सभी टैबलेट को प्रशासन की निगरानी में जेपी मेहता इंटर कालेज में सुरक्षित रखवाया गया है। टैबलेट में शैक्षणिक सामग्री, ई-लर्निंग और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण सरकारी पोर्टल व ऐप्स पहले से इंस्टाल रहेंगे, जिससे छात्रों को आनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ी मदद मिलेगी।

जल्द होगा टैबलेट का वितरण

जिले में कुल एक लाख से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जाने का लक्ष्य तय है, जिसके सापेक्ष पहली खेप प्राप्त हो चुकी है। शेष टैबलेट की खेप भी जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है। अगले माह से शिक्षण संस्थानों के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इस विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट

योजना के तहत स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, मेडिकल, नर्सिंग और कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नियमित छात्रों को यह टैबलेट निश्शुल्क दिया जाएगा, इसमें मुख्य रूप से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। योजना के लिए विद्यार्थियों को अलग से कोई आवेदन फार्म भरने की आवश्यकता नहीं होती है।

डीआइओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित कालेज पात्र विद्यार्थियों का डेटा शासन के डिजीशक्ति पोर्टल पर अपलोड करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आधार ई-केवाइसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होता है। विवरण का सत्यापन होने के बाद संस्थानों को टैबलेट उपलब्ध कराए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- भदोही में वार्ड नौ में 10 लाख की लागत से बनेगी नाली, भूमि पूजन के बाद निर्माण शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।