भदोही में वार्ड नौ में 10 लाख की लागत से बनेगी नाली, भूमि पूजन के बाद निर्माण शुरू
गोपीगंज के वार्ड नौ में 10 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू हुआ है, जिसका भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने किया।

नाली निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन करते नगर अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता। फोटो जागरण
HighLights
गोपीगंज के वार्ड नौ में नाली निर्माण शुरू।
10 लाख रुपये की लागत से होगा यह कार्य।
जलजमाव से मिलेगी राहत, आवागमन होगा सुगम।
जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही)। नगर के वार्ड नौ में पानी निकासी के लिए राजमार्ग स्थित बरगदा हनुमान मंदिर से ब्लाक कार्यालय तक 10 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कराया जाएगा। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने भूमि पूजन कर किया।
कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकता और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
कहा कि वार्ड नौ स्टेशन रोड के आसपास काफी समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। जिसे देखते हुए सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
इस नाली के बन जाने से बरगदा हनुमान मंदिर व ब्लॉक क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इससे राहगीरों, यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानी से भी निजात मिलेगी।
नगर पालिका का प्रयास है कि सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए और नागरिकों को स्वच्छ व सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।