विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलुगु नहीं समझ आई तो AI की ली मदद, वाराणसी पुलिस ने आंध्र प्रदेश की गुमशुदा महिला को परिजनों से मिलाया

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:34 AM (IST)

चौक पुलिस ने AI तकनीक का उपयोग कर आंध्र प्रदेश से काशी आई एक गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया।

थाना चौक में गुम हुई महिला को सहकर्मियों से पुलिस ने मिलवाया। (तस्वीर- जागरण)

थाना चौक में गुम हुई महिला को सहकर्मियों से पुलिस ने मिलवाया। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. चौक पुलिस ने AI तकनीक का उपयोग कर महिला को खोजा।

  2. आंध्र प्रदेश से आई गुमशुदा महिला को परिजनों से मिलाया गया।

  3. तेलुगु भाषा की बाधा को AI अनुवाद से दूर किया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस की मानवीय पहल सामने आई है। थाना चौक पुलिस ने काशी भ्रमण पर आई 58 वर्षीय गुमशुदा महिला को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन कार्यालय के अनुसार दिनांक 16 नवंबर को यह महिला आंध्र प्रदेश से काशी आई थी और अपने साथियों से बिछड़ गई थी। वह तेलुगु भाषा में बोल रही थी, जिससे संपर्क में दिक्कत हो रही थी।

इस पर चौक पुलिस टीम ने AI तकनीक का प्रयोग कर भाषा का अनुवाद किया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के निर्देश पर चौकी प्रभारी केवीएम उप निरीक्षक पुष्कर दुबे और कॉन्स्टेबल सुनील कुमार त्रिपाठी ने सक्रियता दिखाते हुए आंध्र प्रदेश में रह रहे परिजनों और उनकी महिला मित्र, जो साथ आई थीं, उनसे संपर्क किया।

इसके बाद 17 नवंबर को महिला को थाना चौक पर बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों ने चौक पुलिस और कमिश्नरेट पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की। टीम में महिला कॉन्स्टेबल माधुरी और लवली भी शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में अनैतिक व्यापार के वांछित सैय्यद समीर को वाराणसी पुलिस ने दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।