वाराणसी में अनैतिक व्यापार के वांछित सैय्यद समीर को वाराणसी पुलिस ने दबोचा
कैंट पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत वांछित सैय्यद समीर को वाराणसी के आजाद नगर कॉलोनी से गिरफ्तार ...और पढ़ें

वाराणसी में अनैतिक व्यापार के वांछित सैय्यद समीर गिरफ्तार
HighLights
सैय्यद समीर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में वांछित था।
कैंट पुलिस ने उसे आजाद नगर कॉलोनी से दबोचा।
समीर पर पहले से छह अन्य मुकदमे दर्ज हैं।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित सैय्यद समीर को कैंट पुलिस ने रविवार को दोपहर में आजाद नगर कालोनी स्थित उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार समीर के खिलाफ पहले से लूट, धमकी और मारपीट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनैतिक व्यापार के मामले में वांछित समीर अपने घर के बाहर मौजूद है। कैंट पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ भेलूपुर, कैंट, कोतवाली और सिगरा थानों में लूट, धमकी, मारपीट और आईटी एक्ट से संबंधित पांच अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पाण्डेय, उप निरीक्षक बलवन्त कुमार समेत अन्य हैं।