विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गंगा सेवक बोले- यहां सेवा करना सबसे बड़ा सत्कर्म

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:14 PM (IST)

काशी के मणिकर्णिका घाट पर नमामि गंगे और नगर निगम ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने ...और पढ़ें

काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चला स्वच्छता अभियान।

काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चला स्वच्छता अभियान।

HighLights

  1. मणिकर्णिका घाट पर नमामि गंगे, नगर निगम ने किया श्रमदान।

  2. गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने घाट को बताया मोक्ष का द्वार।

  3. श्रद्धालुओं से तीर्थों पर गंदगी न करने की अपील की गई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर सोमवार को स्वच्छता के लिए विशेष श्रमदान किया गया, नमामि गंगे और नगर निगम की संयुक्त टीम ने घाट पर सफाई कर तीर्थों की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया।

नगर निगम की टीम के साथ श्रमदान कर रहे गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि मणिकर्णिका केवल अंतिम संस्कार का स्थल नहीं, बल्कि जीवन और मोक्ष का द्वार है, यहां सेवा करना अपने आप में सबसे बड़ा सत्कर्म है।

उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां स्वयं भगवान शिव तारक मंत्र देते हैं, इसलिए यहां श्रमदान करने वाले को आंतरिक शक्ति और अलौकिक शांति का अनुभव होता है।

मानो बाबा महादेव स्वयं सहायक हों, यह भूमि अहंकार मिटाकर भक्ति और समर्पण का भाव जगाती है, उन्होंने श्रद्धालुओं से तीर्थों पर गंदगी न करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- खेतों की नमी गायब, नहरों में सूखा... रायबरेली के 150 गांवों के 40000 किसानों पर मंडराया पानी का संकट