विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सरकारी अस्पताल परिसर में मजदूर ने लगाई फांसी, पत्नी से हुआ था विवाद

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:40 AM (IST)

वाराणसी के शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फांसी लगाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 31 वर्षीय मजदूर छोटू कुमार लोहार ने की आत्महत्या।

  2. शिवपुर सरकारी अस्पताल परिसर में फंदे से लटका मिला शव।

  3. पत्नी से विवाद के कारण आत्महत्या की आशंका, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सरकारी अस्पताल में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है।

मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला। उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी के पिंडरा में दिवाली की खुशी मातम में बदली, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई; 2 लोगों की गई जान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।