विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी स्‍नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा बोले - ‘अभी तो यह झांकी है, यूपी में सरकार बनना बाकी है’

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 05:52 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद सीट पर जीत दर्ज की, जिसका श्रेय उन्होंने ...और पढ़ें

वाराणसी MLC आशुतोष सिन्हा की जीत, बोले - यूपी में सरकार बनाना बाकी।

वाराणसी MLC आशुतोष सिन्हा की जीत, बोले - यूपी में सरकार बनाना बाकी।

HighLights

  1. आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट जीती।

  2. जीत का श्रेय अखिलेश यादव और सपा कार्यकर्ताओं को दिया।

  3. कहा, यूपी में पीडीए सरकार बनाना अगला लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद सीट पर जीत दर्ज करने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि उनकी जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने जीत का श्रेय पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया। आशुतोष सिन्हा ने 55,046 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि भाजपा के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के प्रत्येक नेता, कार्यकर्ता और साथी की जीत है। सभी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दी।

यह भी पढ़ें : वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव में तीसरे दिन सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की जीत, दोनों सीटों पर सपा का कब्जा

कहा क‍ि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की और तीन-तीन दिनों तक सुबह से देर रात तक मतगणना स्थल के आसपास डटे रहे, ताकि चुनाव और मतगणना में किसी तरह की बेईमानी या गड़बड़ी न हो सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के लोगों ने जिस समर्पण और एकजुटता के साथ उनका साथ दिया, वह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

काशी और प्रयागराज में मिली जीत के बाद प्रदेश की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर आशुतोष सिन्हा ने कहा, “अभी तो यह झांकी है, उत्तर प्रदेश में सरकार बनना बाकी है।” उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य उत्तर प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की सरकार बनाना है। पार्टी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। आशुतोष सिन्हा के बयान के बाद सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी स्‍नातक एमएलसी की मतगणना में सपा जीती, भाजपा उम्‍मीदवार बोले - अपेक्षित सफलता नहीं म‍िली