विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर वाराणसी की फूलमंडी में गेंदे-गुलदावदी के दाम बढ़े, 5000 रुपये पहुंची कीमत

By Anoop AgrahariEdited By: Sakshi Gupta
Published: Thu, 05 Nov 2026 12:29 PM (IST)

आंधी-बारिश के कारण वाराणसी की फूल मंडी में गेंदे सहित अन्य फूलों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं।

फूलमंडी में गेंदे और गुलदावदी के दाम बढ़े।

फूलमंडी में गेंदे और गुलदावदी के दाम बढ़े।

HighLights

  1. आंधी-बारिश ने वाराणसी फूल मंडी में फूलों की आवक घटाई।

  2. गेंदे की बड़ी माला 5000 रुपये प्रति सैकड़ा तक पहुंची।

  3. धनतेरस-दीपावली से पहले फूलों के दाम आसमान छू रहे हैं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। धनतेरस और दीपावली से ठीक पहले आंधी-बारिश ने फूल कारोबारियों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

पिछले चार दिनों तक चली आंधी-पानी और बारिश का सीधा असर मलदहिया स्थित फूलमंडी-माला मंडी पर पड़ा है। खेतों में तैयार फसल खराब होने से आवक घट गई है और भाव बेतहाशा चढ़ गए हैं। इससे दीपावली की सजावट और पूजा फीकी पड़ने का डर सताने लगा है।

किसानों का कहना है कि बारिश की वजह से बहुत से खेतों में गेंदे की फसल सड़ गई है। जो फूल बचे हैं, वही मंडी में आ रहे हैं। मांग अधिक और आपूर्ति कम होने से दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

फूलों के भाव बढ़ने की संभावना

धनतेरस, नरक चतुर्दशी और दीपावली पर फूल-माला की मांग कई गुना बढ़ जाती है, ऐसे में आगे भाव और बढ़ने की आशंका है।

फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि थोक में महंगा मिलने से उन्हें भी महंगा बेचना पड़ रहा है। ग्राहक भाव सुनकर वापस लौट जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 11.21.47 AM

मंडी में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ रही, लेकिन अधिकांश लोग कम मात्रा में ही फूल खरीदकर लौटे। किसान फूल मंडी संचालक विशाल दुबे ने बताया कि मौसम साफ रहा तो अगले दो दिनों में आसपास के जिलों से आवक बढ़ेगी और भाव में कुछ नरमी आ सकती है।

गेंदे की बड़ी माला पांच हजार रुपए सैकड़े

गुरुवार को मंडी में गेंदे की बड़ी माला 5000 रुपये प्रति सैकड़े तक बिकी। छोटी माला भी 800 से 1000 रुपये प्रति सैकड़े के भाव पर बिकी।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 11.21.46 AM (1)

गुलदावदी की माला ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, वह 6000 से 7000 रुपये प्रति सैकड़े तक पहुंच गई। कमल का फूल 1800 से 2000 रुपये प्रति सैकड़े और देसी गुलाब 200 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिका।

यह भी पढ़ें- जहानाबाद में SP को बुके की जगह थमा दी फूलगोभी! ऐसा अनोखा स्वागत देख हैरान रह गए साहब, बोले- अरे... यह क्या?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।