विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा में सुरक्षा चक्रव्यूह, पांच किमी में होगा टू लेन ट्रैफिक व्यवस्था

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:34 PM (IST)

वाराणसी में देव दीपावली के लिए गंगा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें पांच किलोमीटर के क्षेत्र को टू-लेन ट्रैफिक में बांटा जाएगा।

गंगा में टू लेन बनाने के लिए ऐसा ही डिवाइडर उपकरण लाया गया है। फोटो- जागरण

गंगा में टू लेन बनाने के लिए ऐसा ही डिवाइडर उपकरण लाया गया है। फोटो- जागरण

HighLights

  1. गंगा में 5 किमी क्षेत्र टू-लेन ट्रैफिक में बंटेगा।

  2. फ्लोटिंग वाटर रेस्क्यू स्टेशन और वाटर एंबुलेंस तैनात।

  3. एनडीआरएफ, पीएसी के सैकड़ों जवान सुरक्षा में मुस्तैद।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देव दीपावली पर गंगा में सुरक्षा चक्रव्यूह मजबूत और अभेद्य रहेगा। नावों की भीड़ हादसों का सबब न बने इसके लिए पांच किलोमीटर के ट्रैफिक एरिया को टू लेन में बांटा जाएगा। इसके लिए प्रयागराज से विशेष उपकरण मंगाए गए हैं।

जल पुलिस ने गंगा में मोर्चेबंदी के लिए फ्लोटिंग वाटर रेस्क्यू स्टेशन को उतारा दिया है, जिससे सुरक्षा रिहर्सल भी शुरू हो गया है। वाटर एंबुलेंस से आपात स्थिति में लोगों को गंगा में इलाज देने संग उन्हें अस्पताल पहुंचाने के इंतजाम होंगे।

फ्लोटिंग वाटर रेस्क्यू स्टेशन को जानिए

40 मीटर लंबा और नौ मीटर चौड़ा फ्लोटिंग वाटर रेस्क्यू स्टेशन पर 50 से ज्यादा जल पुलिसकर्मी तैनात किए जा सकेंगे। इस स्टेशन के चार कोनों पर उच्च क्षमता के कैमरे लगाए गए हैं। इससे रात में भी दूर तक निगरानी की जा सकेगी। दो इंजन लगे होने के कारण विशालकाय स्टेशन को एक से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकेगा।

इसके साथ रहने वाला वैकल्पिक नाव तेज गति से घटनास्थल पर पहुंच सकेगा। फिलहाल इसे गंगा के उस पार रेत किनारे तैनात किया गया है। वहां इससे रेत पर ऊंट व नाव संचालकों में होने वाले विवाद पर अंकुश लगाने की रणनीति है। देव दीपावली के दिन इसे चेत सिंह घाट पर तैनात किया जाएगा।

दो शिफ्ट में तैनात की जा रही फोर्स

फ्लोटिंग वाटर रेस्क्यू स्टेशन पर तड़के चार बजे से दिन में 12 बजे फिर 12 बजे से रात 10 बजे तक एक सब-इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों की तैनाती की जा रही है। यह फोर्स गंगा में भ्रमणशील जल पुलिस के चार नावों व एक वाटर एंबुलेंस को बैकअप देगी।

पांच किमी. के ट्रैफिक में यू टर्न भी होगा

गंगा में पांच किमी. टू लेन डिवाइडर में यू-टर्न की भी व्यवस्था होगी। इसलिए किसी नाव को बीच रास्ते से ही लौटना हो तो यू-टर्न कर सके।

  • 360 एनडीआरएफ के जवान तैनात किए जाएंगे।
  • 42 एनडीआरएफ के नाव मोर्चे पर रहेंगे।
  • 18 पीएसी के नाव गंगा में सुरक्षा मोर्चे पर रहेंगे।
  • 750 पीएसी के जवान मौजूद रहेंगे।

लाखों लोगों की भीड़ देव दीपावली पर पहुंचेगी। इसका ध्यान रखते हुए गंगा में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गंगा में रिहर्सल, ट्रैफिक को टू लेन में बांटने की कवायद शुरू है। -वैभव बांगर, एडीसीपी, काशी जोन।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।