विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी-दिल्ली रूट पर बढ़ेगी रफ्तार, कैंट स्टेशन से स्लीपर वंदे भारत चलाने की तैयारी हुई तेज

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:47 AM (IST)

काशी के लोगों का स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने का सपना जल्द पूरा होगा, रेलवे बोर्ड ने इसे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत जल्द शुरू होगी।

  2. वाराणसी जंक्शन से चलेगी, नई दिल्ली तक जाएगी।

  3. त्योहारी सीजन से पहले परिचालन की उम्मीद है।

राकेश श्रीवास्तव, वाराणसी। स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने का काशी के लोगों का सपना जल्द ही पूरा होगा। रेलवे बोर्ड ने इसे वाराणसी जंक्शन (कैंट रेलवे स्टेशन) से नई दिल्ली के बीच चलाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। ट्रेन किस रास्ते आवाजाही करेगी, इस पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन से पूर्व ही ट्रेन पटरी पर उतर आएगी, जिससे दशहरा व दीपावाली का सफर सुहाना बने।

रेल सूत्रों के अनुसार, रेलवे के पास स्लीपर वंदे भारत का दो रैक उपलब्ध है। इसमें एक गाड़ी को बनारस रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलाने की योजना तय थी। बनारस रेलवे स्टेशन से फिजिबिलिटी भी मांगी गई थी। वहां मेंटेनेंस व्यवस्था न होने से ट्रेन को अब वाराणसी जंक्शन से चलाए जाने की तैयारी है।

ट्रेनों के मेंटेनेंस के पुख्ता इंतजाम पहले से वाराणसी के पास होने के कारण रेलवे बोर्ड ने यहां ट्रेन चलाने का मन बनाया है। हालांकि, रेल के अधिकारियों ने इस बारे में कुछ भी अधिकृत जानकारी न होने की बात कही है, लेकिन फिजिबिलिटी मांगे जाने की बात दबी जुबान स्वीकार भी करने लगे हैं।

बनारस स्टेशन से काशी विश्वनाथ, शिवगंगा, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस व वाराणसी जंक्शन से दो वंदे भारत व सप्ताह में तीन दिन महामना एक्सप्रेस चलने के बाद भी ट्रैफिक की दृष्टि से जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। रविवार शाम ट्रेनों में ओवर क्राउड की स्थिति रहती है। ऐसे में स्लीपर वंदे भारत का परिचालन शुरू होने से काशी के लोग जबरदस्त राहत महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में जलभराव पर बड़ी कार्रवाई, जल निगम के एक्सईएन हुए निलंबित