वाराणसी: सुंदरपुर में असलहा तस्करों ने सिपाही को मारी गोली, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
वाराणसी के सुंदरपुर में असलहा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें सिपाही अमित शुक्ला को गोली ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
सुंदरपुर में असलहा तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया।
सिपाही अमित शुक्ला को पेट और हाथ में गोली लगी।
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश राज विश्वकर्मा गिरफ्तार, घायल।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सुंदरपुर इलाके में शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर असलहा तस्करों को पकड़ने पहुंची लंका थाने की क्राइम टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें सिपाही अमित शुक्ला को पेट में और हाथ में तीन गोली लगी। इसके कारण अमित गिर पड़े। अचानक गोली चलने से पुलिस टीम में अफरा-तफरी मच गई।
इसका फायदा उठाते बदमाश भागने में सफल रहे। गोली लगने से घायल सिपाही अमित को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
रात साढ़े दस बजे पुलिस ने लंका थाना क्षेत्र के लोटूबीर मंदिर के पास घटना में शामिल एक बदमाश राज विश्वकर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को पैर में गोली लगी है जिसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद टीम आसपास लगे सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें- 'बटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं, विपक्ष के नकारात्मक नैरेटिव का तथ्यों से दें जवाब', कार्यसमिति की बैठक में गरजे CM योगी
एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उससे गिरोह और उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बदमशों की गोली से घायल सिपाही अमित शुक्ला मूल रूप से प्रयागराज के कर्नलगंज के रहने वाले हैं।