वाराणसी में कांग्रेस पार्टी ने गंगा नदी का किया दुग्धाभिषेक, राष्ट्रीय नदी बनाने के मनमोहन सरकार के फैसले को सराहा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के शीतला घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर उनकी निर्मलता, स्वच्छता और अविरलता की कामना की।

2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की याद में किया गया, जिसमें कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।
HighLights
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीतला घाट पर गंगा का दुग्धाभिषेक किया।
निर्मलता, स्वच्छता और अविरलता के लिए मां गंगा की पूजा की।
2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का स्मरण किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शीतला घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। निर्मलता, स्वच्छता और अविरलता की कामना के साथ पूजन-अर्चन किया।
इस दौरान सेवादल प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि 4 नवंबर 2008 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित कर देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत को सम्मान दिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं।
कार्यक्रम का संयोजन महानगर महासचिव प्रमोद वर्मा ने किया। इस दौरान सतनाम सिंह, प्रमोद वर्मा, प्रवीण प्रकाश, वकील अंसारी, देवेन्द्र सिंह, नरसिंह दास, आकाश त्रिपाठी, सदानंद तिवारी, विनोद शुक्ला, प्रवीण सिंह, दीपक यादव आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में गंगा किनारे बनेंगे दो हाईटेक क्रूज टर्मिनल, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं