विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्पायर मानक योजना: काशी के बाल विज्ञानियों का कमाल, रिकॉर्ड 192 मेधावियों को मिली प्रोत्साहन राशि

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:50 AM (IST)

काशी में इंस्पायर मानक योजना के तहत बाल वैज्ञानिकों की सफलता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. इंस्पायर मानक योजना में वाराणसी के बाल वैज्ञानिकों की सफलता।

  2. रिकॉर्ड 192 छात्रों को मिली 10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि।

  3. प्रयोगात्मक पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर नवाचार और वैज्ञानिक सोच को लेकर अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआइएफ) द्वारा संचालित इंस्पायर मानक योजना के तहत जनपद के विद्यार्थियों की सफलता में उछाल दर्ज किया गया है। वर्ष 2025-26 में जिले के रिकॉर्ड 192 बाल विज्ञानियों का चयन हुआ है, जिन्हें प्रति छात्र 10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों में चयनित विद्यार्थियों की संख्या में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। जहां सत्र 2021-22 में 44, 2022-23 में 33 और 2023-24 में 62 विद्यार्थी चयनित हुए थे, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा उछलकर 148 और 2025-26 में 192 तक पहुंच गया। इस प्रकार योजना के तहत अब तक जिले के कुल 479 मेधावी विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।

स्कूलों में प्रयोगात्मक पढ़ाई, माडल्स के प्रदर्शन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल हुई है। नवाचार और विज्ञान के क्षेत्र में काशी का मान बढ़ाते हुए जनपद के दो मेधावी बाल विज्ञानियों का चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ था, इसमें अभिषेक सिंह (सत्र 2023-24) और शिवांश मिश्रा (सत्र 2024-25) शामिल है।

इंस्पायर मानक में साल दर साल प्रगति 
 
शिक्षण सत्र चयनित विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि (प्रति छात्र)
2021-22 44 10,000
2022-23 33 10,000
2023-24 62 10,000
2024-25 148 10,000
2025-26 192 10,000
कुल योग 479 47.90 लाख

यह भी पढ़ें- मोकामा विधायक अनंत सिंह वाराणसी में हुआ स्वागत, शहर में एंट्री न मिलने पर हाईवे पर रुका काफिला



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।