मोकामा विधायक अनंत सिंह वाराणसी में हुआ स्वागत, शहर में एंट्री न मिलने पर हाईवे पर रुका काफिला
मोकामा विधायक अनंत सिंह को वाराणसी में शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। पुलिस ने बिना अनुमति कार्यक्रम ...और पढ़ें
HighLights
मोकामा विधायक अनंत सिंह को वाराणसी में रोका गया।
पुलिस ने बिना अनुमति कार्यक्रम का हवाला देकर प्रवेश रोका।
नेशनल हाईवे 19 पर काफिला रोककर प्रयागराज भेजा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी।बिहार मोकामा विधानसभा के विधायक अनंत सिंह शुक्रवार की शाम को नेशनल हाइवे 19 से होते हुए लंका जाने के लिए विश्वसुंदरी पुल से नीचे उतरकर मलहिया की तरफ जाने लगे। इस बीच बिना परमिशन कार्यक्रम का हवाला देकर लंका पुलिस ने वहीं पर शहर में प्रवेश से रोक दिया ताकि काफिले में वाहनों की ज्यादा संख्या से जाम लगने की भी आशंका थी।
हाइवे पर दीपक सिंह राजवीर के नेतृत्व में अनंत सिंह का स्वागत किया गया। पुलिस द्वारा रोकने पर समर्थकों ने जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सड़क पर जेसीबी लगवाकर रास्ता को रोक दिया था।
इसके बाद अनंत सिंह का काफिला प्रयागराज जाने के लिए हाइवे से आगे बढ़ गया। मौके पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा लंका पुलिस बल के साथ मौके पर रहे।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे