वाराणसी के जगतपुर में खड़े ट्रेलर से भिड़ी बलेनो कार, एयर फोर्स अफसर समेत 4 लोग घायल; एक की हालत गंभीर
वाराणसी के जगतपुर में जीटी रोड पर एक खड़े ट्रेलर से बलेनो कार टकरा गई, जिसमें एयर फोर्स अफसर राजेश कुमार समेत चार लोग घायल हो गए। एयरबैग खुलने से सभी की जान बच गई, हालांकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

दुर्घटना के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त कार और घायल कार सवार। फोटो स्रोत- पुलिस
HighLights
वाराणसी में ट्रेलर से टकराई बलेनो कार।
एयर फोर्स अफसर समेत चार लोग हुए घायल।
एयरबैग खुलने से सभी की जान बच गई।
जागरण संवाददाता, रोहनिया (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के जगतपुर इंटर कालेज के सामने जीटी रोड के किनारे शुक्रवार की दोपहर में खड़े ट्रेलर ट्रक के पीछे बलेनो कार टकरा गई। टक्कर से कार सवार एयर फोर्स अफसर राजेश कुमार, उनके परिवार दो सदस्य समेत चार लोग घायल हो गए।
दुर्घटना में सभी को चोटें आई हैं, लेकिन एक व्यक्ति गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि कार सवार निनौरा पूर्वी चंपारण बिहार से भोपाल जा रहे थे।
कार में राजेश कुमार वारंट आफिसर एयरपोर्ट भोपाल और उनके मित्र तथा पत्नी रूबी और बेटा रबीश कुमार सवार थे। जगतपुर के पास अचानक किसी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। संयोग अच्छा रहा कि एयर बैग खुल गया था।