विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरात आई, वरमाला हुई...फिर दूल्हे के हाथ में दुल्हन ने देखा कुछ ऐसा, तोड़ दी शादी

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:00 AM (IST)

वाराणसी के करधना गांव में जयमाल के बाद दुल्हन ने दूल्हे की कटी उंगली देखकर शादी से इनकार कर दिया। जेवरात कम होने और उंगली की बात छिपाने पर बारात बैरंग लौट गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार।

  2. दूल्हे की कटी उंगली और कम जेवरात बने कारण।

  3. पंचायत के बाद खर्च देकर दूल्हे को छोड़ा गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। करधना गांव में सोमवार की रात जयमाल के स्टेज पर एक-दूसरे को माला पहनाने के बाद दूल्हे के हाथ की अंगुली को कटी देख दुल्हन से शादी रचाने से इनकार कर दिया। बरात बैरंग वापस लौट गई। कन्या पक्ष के लोग दूल्हे को घर में रोक लिए। पंचायत होने के बाद खर्च की राशि देने पर मंगलवार की शाम दूल्हे को छोड़ा गया।

मिर्जामुराद थानांतर्गत चक्रपानपुर गांव से क्षेत्र के ही करधना गांव में बरात गई थी। कन्या पक्ष ने बारात पहुंचने पर बरातियों का स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद दूल्हा-दुल्हन जयमाल के स्टेज पर गए। जयमाल की भी रस्म हुई। मंडप में शादी बैठाने की तैयारी शुरू हुई।

दूल्हा पक्ष मंडप में पहुंचकर चढ़ावा के कपड़े व जेवरात को रखा। सोने की जगह केवल चांदी के जेवरात रहे। इस बीच दुल्हन ने घरवालों से दूल्हे के हाथ की अंगुली कटी होने की बात बताते हुए शादी रचाने से इनकार कर दिया। जेवरात कम होने से गुस्साए घरवाले अंगुली कटी होने की बात सुनकर भड़क उठे।

मंडप से शादी उठ गई। कन्या पक्ष के लोगो का आरोप रहा कि अंगुली कटी होने की बात छिपाई गई। कन्या पक्ष रिश्ते को तोड़ शादी में खर्च हुए रुपये की भरपाई करने हेतु दूल्हे को घर में रोक लिए। दोनों पक्षों की ओर से जुटी पंचायत में खर्च देने पर दूल्हे को छोड़ा गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के गंगा तट पर श्रद्धा और भक्ति का उठा हिलोर, 'दैनिक जागरण देव दीपावली' में उमड़ा जनसमूह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।