विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एयर शो की तैयारियां तेज, 4000 VIP और 20 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:49 AM (IST)

वाराणसी में 22, 23 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो में चार हजार मेहमानों और 20 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. वाराणसी में अक्टूबर माह में एयर शो प्रस्तावित।

  2. चार हजार मेहमान, 20 लाख दर्शक आने की उम्मीद।

  3. गंगा पार डोमरी-पड़ाव में दर्शकों के लिए व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अक्टूबर माह में 22, 23 और 25 तारीख को प्रस्तावित एयर शो में चार हजार मेहमान शिरकत करेंगे। मेहमानों का आंकड़ा और दर्शनार्थियों की अनुमानित संख्या की धुंधली ही सही एक तस्वीर सामने आने के साथ ही प्रशासन ने व्यवस्था को जमीन पर उतारने की कवायद तेज कर दी है।

रणनीति गंगा उस पार डोमरी व पड़ाव में दर्शनार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ की मौजूदगी गंगा किनारे गंदगी की वजह न बने, इसके लिए प्रशासन ने अस्थाई टॉयलेट, पेयजल आदि व्यवस्था करने पर विचार शुरू कर दिया है। एक आंकड़े मुताबिक प्रशासन ने 25 अक्टूबर को चार हजार मेहमानों के पहुंचने और तीन ही दिन में 20 लाख यात्रियों के एयर शो देखने को लक्ष्य मानकर तैयारी में जुटा है।

शनिवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल व डीएम सत्येंद्र कुमार ने पैदल भ्रमण कर पार्किंग, रूट और सुरक्षा व्यवस्था करते हुए उसे जमीन पर उतारने की रणनीति बनाई।

80503818

दोनों अधिकारी शनिवार को बसंता महिला कॉलेज, रोडवेज बस डिपो के निकट पार्किंग स्थल के लिए चिह्नित किए। इसके बाद वीआइपी आवागमन मार्ग, हेलीपैड और सुरक्षा-यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संभावित भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के दृष्टिगत पार्किंग क्षमता, प्रवेश-निकास मार्ग, यातायात संचालन और पुलिस बल की तैनाती की जानकारी ली। पुलिस

आयुक्त ने वीआईपी एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के आवागमन के लिए प्रस्तावित रूट की समीक्षा करते हुए वैकल्पिक मार्गों सहित प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए। एयर शो स्थल पर अधिकृत वाहनों के प्रवेश के लिए स्पष्ट और सुव्यवस्थित पास व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी है।

हेलीपैड की सुरक्षा, आवागमन, आपातकालीन व्यवस्था और आसपास सुरक्षा घेरा बनाए रखने की भी समीक्षा की गई। पुलिस एवं यातायात पुलिस को प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और कार्यक्रम स्थल के आसपास पर्याप्त बल तैनात करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी सुरक्षा अनिल यादव, एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी विजय प्रताप सिंह, शुभम कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

इन पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नर ने अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा को एयर शो को संपन्न कराने की ओवर आल जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवहरि मीणा काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के साथ मिलकर लक्ष्य को मंजिल तक पहुंचाएंगे। एडीसीपी अंशुमान मिश्रा को यातायात की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- पटना एयरपोर्ट पर खराब मौसम का कहर: मुंबई-दिल्ली से आए विमान वाराणसी डायवर्ट, कई उड़ानें रद