वाराणसी जंक्शन पर दून और कुंभ एक्सप्रेस से 24 दुर्लभ कछुए बरामद, जनरल डिब्बे से बंगाल ले जा रहा था तस्कर
वाराणसी कैंट स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम कछुआ तस्करी का भंडाफोड़ किया।

वाराणसी में दून-कुंभ एक्सप्रेस से 24 कछुए जब्त।
HighLights
वाराणसी कैंट स्टेशन पर कछुआ तस्करी का खुलासा।
दून और कुंभ एक्सप्रेस से 24 कछुए बरामद हुए।
अमेठी का तस्कर पश्चिम बंगाल ले जा रहा था।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। कैंट स्टेशन पर सोमवार की शाम चेकिंग के दौरान जीआरपी, आरपीएफ और सीआइबी की संयुक्त टीम ने कछुआ तस्करी का राजफाश किया। दो ट्रेनों से कुल 24 कछुए बरामद किए गए।
जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि गाड़ी संख्या 13010 दून एक्सप्रेस से छोटी साइज के 18 कछुए मिले। वहीं, गाड़ी संख्या 13038 कुंभ एक्सप्रेस की जनरल बोगी से बड़ी साइज के छह कछुए बरामद हुए। कुंभ एक्सप्रेस से अमेठी के जगदीशपुर गांधी नगर निवासी मोनू कंजड़ को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में पता चला कि वह कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जा जाया रहा था, जहां बाजार में उनकी भारी मांग है।
-1791862306969.webp)
गिनती के बाद वन विभाग को सूचना दी गई और कछुए उसके हवाले कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 90% लोग करते हैं यह गलती! किन राशियों के जीवन में कंगाली ला सकती है कछुए की अंगूठी?
