90% लोग करते हैं यह गलती! किन राशियों के जीवन में कंगाली ला सकती है कछुए की अंगूठी?
कछुए की अंगूठी ज्योतिषीय कारणों से कुछ राशियों के लिए हानिकारक हो सकती है, जिससे धन हानि और मानसिक समस्याएं आ सकती हैं।

किन राशियों को नहीं पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
कन्या, वृश्चिक, मीन राशि के लोग कछुए की अंगूठी न पहनें।
गलत तरीके से पहनने पर धन हानि और मानसिक समस्याएँ संभव।
ज्योतिष सलाह से शुक्रवार को सही उंगली में धारण करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने कई लोगों को कछुए की अंगूठी पहने हुए देखा होगा। आजकल ये न सिर्फ ज्योतिषी कारणों से बल्कि फैशन में भी लोग इस अंगूठी को पहन लेते हैं। लोगों का मानना है कि ये अंगूठी धन को आकर्षित करती है और इसे धारण करने वाले के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
आमतौर पर लोग इस अंगूठी को किसी भी उंगली में धारण कर लेते हैं और इससे पहले ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह भी नहीं लेते हैं। क्या आप जानते हैं जिस तरह यह अंगूठी धन के योग बना सकती है, उसी तरह से इसे पहनने का गलत तरीका आपको कंगाल बना सकता है।
यही नहीं ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं जिनके लोगों को भूलकर भी इस अंगूठी को नहीं पहनना चाहिए। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में और साथ ही इसे धारण करने के नियमों को भी जानें।
किन राशियों को नहीं पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी
ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसी राशियां हैं जिनके लोगों को कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। यह उनके लिए लाभ की जगह हानि का कारण बन सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को भूलकर भी कछुए की अंगूठी किसी भी उंगली में धारण नहीं करनी चाहिए। इस राशि के स्वामी बुध हैं और इसके कारण इनके लिए कछुए की अंगूठी धारण करना समस्याओं का कारण बन सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं और यह जल तत्व की राशि है, इसलिए इस राशि के लोगों को कछुए की अंगूठी न पहनने की सलाह दी जाती है। यदि वृश्चिक राशि के लोग इस अंगूठी को पहनते हैं तो ये धन हानि के योग बना सकती है। इन्हें मानसिक समस्याओं का
मीन राशि
मीन राशि भी जल की राशि मानी जाती है और यदि इस राशि के लोग कछुए की अंगूठी धारण करते हैं, तो उन्हें धन हानि हो सकती है। इससे उन्हें बिजनेस में नुकसान हो सकता है और नौकरी में भी इसके नकारात्मक परिणाम निकल सकते हैं।
कछुए की अंगूठी के लाभ
कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और इसलिए इसे धारण करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी बनी रहती है। यदि आप ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह से सही राशि के अनुसार इस अंगूठी को धारण करते हैं, तो आपके लिए यह लाभदायक हो सकती है। इस अंगूठी को सुख, समृद्धि, धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
कछुए की अंगूठी धारण करने के नियम
- जो भी व्यक्ति इस अंगूठी को धारण करे सबसे पहले अपनी चंद्र राशि के अनुसार ज्योतिष की सलाह से ही कछुए की अंगूठी धारण करनी चाहिए।
- आपको यह अंगूठी हमेशा तर्जनी या मध्यमा उंगली में ही धारण करना चाहिए।
- आप जब भी इसे धारण करें कछुए का मुंह हमेशा भीतर की तरफ रखना चाहिए, इससे आपको धन आने के संकेत मिलते हैं।
- कछुए की अंगूठी को आपको शुक्रवार के दिन के 2 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक के बीच धारण करनी चाहिए।
- यदि आपको अपनी चंद्र राशि पता न हो, तो इसे धारण करने से बचना ही सही है।
अगर आप भी कछुए की अंगूठी को धारण करते हैं, तो अपनी राशि का ध्यान रखना जरूरी है जिससे इसके फायदे की जगह नुकसान न हों।
यह भी पढ़ें- कछुए की अंगूठी पहनते ही चमक जाएगी किस्मत? जान लें 5 जरूरी बातें, वरना उल्टा हो सकता है असर
यह भी पढ़ें- शुक्रवार के दिन पहनें कछुए की अंगूठी, घर आएगी सुख-समृद्धि… जानिए पहनने के नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
